लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान इंडिया ने 40 प्रतिभाओं किया सम्मान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से 40 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जोधपुर। लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान इंडिया के तत्वावधान में डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन पीजी महाविद्यालय प्रताप नगर जोधपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिहाब चितुर केरल द्वारा अलग— अलग क्षेत्र प्रतिभाशाली 40 प्रतिभाओं को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति चिन्ह मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।
लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान इंडिया कार्यक्रम संयोजक अय्युब अली व इनराम अली और लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान के टीम द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मिडिया प्रवक्ता गुलाम मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया की पुरस्कार मरणोपरांत आकाशवाणी उद्घोषक जफर ख़ान सिंधी, इग्नू के असिस्टेंट रिजनल डारेक्टर डॉ. मुख्तयार अली, लाइबेरियन ओर समाजसेवी बिंदु टाक, लोक नृत्यांगना सीनू सपेरा, लोक गायक कासम भाई लंगा, पर्यटन इंडस्ट्रीज में फूडी ट्रेवलर के आमिर खान कुवैतवाला, फिटनेस इंडस्ट्रीज में भवनेश जांगिड़, स्टार्टअप में अशोक कुमावत, बैंकिंग फायनेशियन में शफी मोहम्मद, एज्युकेशन में सिराज नूरी इंटरनेशनल, एक्टर ज़ुबैर अली, एस.एम.एल. ग्रुप के मोहनसिंह, रक्तवीर में जयवीर चौधरी, रणजी क्रिकेट प्लेयर वासिद ख़ान, मिडिया समूह में अजय अस्थाना और इम्तियाज भाई, नर्सिंग कैटेगरी में अर्शी नाज, ब्लड कैम्प सहायक तौसीफ अहमद, एडवोकेट चांद रंगरेज, बाक्सिंग में अर्शी खानम, मेंटल रिहैबिलिटेशन में साबिर तंवर, फ़ैशन डिज़ाइनर में नवीन महोनोत तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि में राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, महापौर उत्तर कुन्ती देवरा, सय्यद मोइन, उस्ताद हमीम बक्स, सिकंदर ख़ान, जमील अंसारी, रफीक अंसारी, शाहीन अंसारी, समाजसेवी मोहम्मद साजिद खान, कार्यक्रम एंकर कोमल भाटी ओर आमिर खान द्वारा की गई। कार्यक्रम सहयोग आपणो जोधपुर इमरान अकील, जीएस ग्रुप गौतम कुमार, स्टार और मुस्कान स्टूडियो, कय्यूम अहमद फजलूरहमान सलीम खान, नासिर भाटी , इस्लामुद्दीन इस्माईल रंगरेज और समस्त टीम मेम्बरो का सहयोग रहा और कार्यक्रम सफल और पूर्ण किया गया।