डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह आज

— केरल के शिहाब चितुर कार्यक्रम मुख्य अतिथि होंगे जोधपुर पहुचे

जोधपुर। भारत के मिसाइल मैन एवं महामहिम पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की याद में लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान एक डाक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम प्रवक्ता आमिर खान कुवैतवाला (फूडी ट्रेवलर ) और मिडिया कोर्डिनेटर गुलाम मोहम्मद ने बताया इस कार्यक्रम जिसमें इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त केरल के शिहाब चितुर बतौर कार्यक्रम मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जोधपुर के जाने-माने गणमान्य विशेष अतिथि पूर्व पशुपालन मंत्री एवं जेडीए चैयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा, हजरत सैय्यद मोइन अशरफी एवं अन्य भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अवार्ड कार्यक्रम में लगभग 50 अलग—अलग केटेगरीज में अवार्ड देकर प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेग। कार्यक्रम प्रतापनगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय के सभागार में दोपहर को आयोजित होगा एवं कार्यक्रम के दौरान प्रवेश एंट्री पास के जरिए दी जायेगी। एंट्री पास के लिए लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान के कार्यलय खेतानडी मंडोर रोड जोधपुर से प्राप्त किया जा सकतें है ।

एन जी ओ लास्ट होप फाउंडेशन संस्थान के कार्य संयोजक अययुब अली रंगरेज ने इस कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह की प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान सामाजिक आर्थिक एज्युकेशनल विधिक सांस्कृतिक व अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वालों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन देना चाहिए जिससे आने वाले युवाओं को एक मार्गदर्शन के तौर पर एक मार्ग मिले और देश हित में कार्यों से देश को उत्थान मिले और नई प्रतिभाओं को पनपने का मौका  अवसर मिलते रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button