राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव का स्वागत किया

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के तत्वावधान में दिनांक 07 फरवरी 2024 को शाम 08 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंकुदीप गार्डन में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव का स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द पुरोहित एवं अन्य पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा मुख्य न्यायाधिपति का जोधपुरी रवायत के अनुसार साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

अध्यक्ष आनन्द पुरोहित ने कार्यक्रम के अपने स्वागत संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यन्यायाधिपति का व्यवहार समस्त अधिवक्ताओं के प्रति, विशेषकर युवा अधिवक्ताओं के प्रति बहुत विनम्र रहा है। आपके इस मृदुभाषी, व्यक्तित्व के हम सभी कायल हैं एवं हम आशा करते हैं कि राजस्थान न्यायपालिका में माननीय मुख्य न्यायाधिपति के कुशल मार्गदर्शन में अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायाधिपति श्रीवास्तव साहब ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश और अधिवक्ता न्याय पालिका के रथ के दो पहिए है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में न केवल न्यायपालिका बल्कि अधिवक्ताओं को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उच्च न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीश इन चुनौतियों से अछूते नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के साथ ही प्रदेश की न्याय पालिका को अत्यन्त सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मुख्य न्यायाधिपति श्री मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि समस्त न्यायाधिपतिगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण, राजकीय अधिवक्तागण, लॉयर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष मिस पिण्टू पारीक, महासचिव मनीष टाक, सहसचिव ऋषि सोनी, कोषाध्यक्ष शुभम मोदी, पुस्तकालय सचिव चिराग खत्री, कार्यकारिणी सदस्यगण – महिपाल बिश्नोई, खेतसिंह राजपुरोहित, खुश्बू व्यास, दीपिका सोनी, राहुल व्यास, गोपाल सान्दु, राज. हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता विवेक श्रीमाली ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button