श्रीमद भागवत कथा का पोस्टर विमोचन किया गया

राधेरानी गौशाला पंथेश्वर महादेव मंदिर परिसर चांद पोल जोधपुर में गौमाता के सेवार्थ

जोधपुर। श्री राधे राधे सेवा संस्थान की ओर से बद्री नारायण हर्ष ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर जोधपुर में पूर्व विधायक श्रीमति सूर्यकान्ता व्यास, आनंद सोलंकी, प्रकाश मेवाड़ा, ऐडवोकेट संजीव व्यास, शिवकुमार व्यास, बद्री नारायण हर्ष व अंकित पुरोहित के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।

हर्ष ने बताया कि दिनांक 23 जनवरी 24 को दोपहर 12:00 बजे से राधेरानी गौशाला पंथेश्वर महादेव मंदिर परिसर चांद पोल जोधपुर में गौमाता के सेवार्थ सप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा । जिसमें व्यासपीठ पर कथा वाचन पुष्पा बहन जोशी के द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन एक गाड़ी चारा गौमाता को गौग्रास के रूप में खिलाकर सेवा की जायेगी। विमोचन कार्यक्रम में  एडवोकेट महेश जोशी, सुनील ओझा,अविनाश मुथा आदि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button