राम दरबार झाँकी के साथ भव्य शोभायात्रा 11 जनवरी को

बड़ा रामद्वारा सुरसागर के पूज्य संत परमहंस रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में निकलेगी शोभायात्रा

जोधपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले नवनिर्मित राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अरोड़ा खत्री समाज व विमन्स पॉवर ऑफ अरोड़ा‘ज जोधपुर के सयुंक्त तत्वावधान में गुरुवार 11 जनवरी को भव्य शोभायात्रा मय ढोल बाजे के साथ राम दरबार झाँकी निकाली जाएगी।

इस उपलक्ष में पूजित अक्षत (पीले चावल) देकर हर घर में दीपावली की तरह दीपक जलाने, रोशनी, रंगोली व उत्सव मनाने के लिए निवेदन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में बड़ा रामद्वारा सुरसागर के पूज्य संत परमहंस रामप्रसाद महाराज के साथ कारसेवक के प्रथम बलिदानी ड़ॉ महेंद्रनाथ अरोड़ा परिवार का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। 11 जनवरी को यह शोभायात्रा दोपहर 1 बजे राम चौक, उम्मेद चौक, घंटाघर से सिरे बाजार, तम्बाकू बाजार, अचलनाथ महादेव मन्दिर, सर्राफ बाजार, घनश्यामजी मन्दिर, आड़ा बाजार से खाण्डाफलसा रघुनाथजी दरियाव जी मन्दिर पर समाप्त होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button