सेवा भारती कैलेण्डर 2024 का हुआ विमोचन
कैलेण्डर में वर्ष भर की त्योंहारों, पर्व, छुट्टियों की जानकारी
जोधपुर। सेवाभारती समाचार पत्र के नये कैलेण्डर 2024 का विमोचन सोमवार 1 जनवरी को मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्म्द अतीक, यूनिवर्सिटी प्रेसिडेन्ट डॉ. जमील अहमद काजमी, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद सादिक फारूकी एवं सेवाभारती समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक गुलाम मोहम्मद एवं उनके साथी द्वारा कमला नेहरू नगर स्थित मुस्लिम स्कूल के मैनेजमेन्ट ऑफिस में किया गया।
दूसरी और सेवा भारती कलेण्डर का विमोचन शहर विधायक मनीषा पंवार, इॅकानोमिक्स रेफ्रिजेरेटर के डायरेक्टर मोहम्मद साजिद खान, पार्षद इरफान बैली द्वारा किया गया।
इस कैलेण्डर में वर्ष भर की त्योंहारों, पर्व, छुट्टियों की जानकारी सहित शहर के कई गणमान्य लोगों के जन्मदिन की तारीख भी मौजूद हैं।