दक्षिण महापौर ने कैंप स्थल का निरीक्षण

विकसित भारत संकल्प यात्रा

जोधपुर। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम दक्षिण की ओर से चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में 1700 से अधिक लोगों ने शिरकत की । लाभार्थियों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
महापौर दक्षिण सुश्री वनिता सेठ ने कैंप स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को नगर निगम दक्षिण की ओर से डिगाडी और हाई कोर्ट कॉलोनी में कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में 1700 से अधिक लोगों ने शिरकत की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जाना। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का एलईडी वैन के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया। कैम्प में कई लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। महापौर दक्षिण सुश्री वनिता सेठ ने आयुक्त दक्षिण श्री विशाल दवे के साथ कैंप स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में लगे सभी कियोस्क का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
महापौर दक्षिण सुश्री वनीता सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओ से आमजन का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास किया है, इसलिए हम सभी को सामुहिक प्रयास कर लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करना चाहिए। इस दौरान संबंधित वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।

बुधवार को इन स्थानों पर लगेगा कैंप
आयुक्त दक्षिण श्री विशाल दवे ने बताया कि बुधवार को रातानाडा गणेश मंदिर और मुख्य बस स्टैंड राय का बाग में कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे वीसी के माध्यम से कैंप के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button