प्रतिभा सम्मान समारोह में 156 बच्चो का हुआ सम्मान
जोधपुर। कौम खरादियान मेडिकल एण्ड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर की जानिब से अखिल राजस्थान प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 24 दिसम्बर 2023 को महिला पीजी कॉलेज, कमला नेहरू नगर में आयोजित किया है।
सोसायटी के सचिव अब्दुल मुबीन क़ादरी ने बताया की प्रोग्राम में कुल 156 बच्चो का प्रतिभा सम्मान किया गया जिसमे 8th के 32, 10th के 56, 12 के 36 बच्चे रहे इसके अलावा स्पोर्ट्स और अलग संकाय के 32 बच्चो ने भाग लिया और 25 डिग्निटी का सम्मान भी हुआ।
प्रोग्राम की अध्यक्षता डॉक्टर मुश्ताक अहमद क़ादरी ने की जिसमे मुख्य अतिथि शेरानी आबाद से आए मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही रहे उनके साथ मौलाना साजिद हुसैन साहब रिज़वी, सलीम खान साहब (जिला अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी), इंतेखाब आलम (उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग), डॉक्टर इश्राकुल इस्लाम माहिर, शाहीन अंसारी (पार्षद वार्ड न:12) मेहमान रहें। मुफ्ती खालिद साहब ने बच्चो की शिक्षा और मुल्क की तरक्की में योगदान के लिए रोल मॉडल बनने का संदेश दिया। मच संचालन मोहम्मद हसनैन अशरफी ने किया।