आज बनेगा रक्तदान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

विशाल रक्तदान महोत्सव में 21 हजार से अधिक रक्तदाता करेंगे रक्तदान

जोधपुर। सुमित्रा सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान महोत्सव रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार रक्तदान महोत्सव के तहत 21 हजार रक्तदाता रक्तदान करके 5 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भूमिका निभायेंगे।

ये रिकॉर्ड डेटन नेचुरल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ.युद्धविर सिंह एवम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर मनमोहन अग्रवाल के साथ सुमित्रा सेवा संस्था द्वारा बनाने की कोशिश है ये है 1) मोस्ट ब्लड डोनेशन 2) मोस्ट ब्लड ग्लूकोज टेस्टिंग 3) मोस्ट हीमोग्लोबिन टेस्टिंग 4) मोस्ट ब्लड प्रेशर टेस्टिंग 5) मोस्ट ब्लड ग्रुप टेस्टिंग एवम् अन्य रिकॉर्ड्स भी बनने की कोशिश है संस्थान के संरक्षक जयवीर चौधरी ने बताया कि रक्तदान महोत्सव से पूर्व शहर वासियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए रक्तदान जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम अयोजित किए गए।

वहीं अंतिम दिन 25 दिसम्बर को भदवासिया 80 फीट रोड स्थित मैदान में विशाल रक्तदान  शिविर आयोजित होगा। जिसमें करीब 21 हजार रक्तदाता अपने रक्त का दान करेंगे। साथ ही रक्तदान महोत्सव में दो लाख से अधिक लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करके कार्यक्रम को साकार बनाने में योगदान देगें।

गोरतलब है कि पिछले वर्ष25 दिसंबर 2022 को आयोजित रक्तदान शिविर में 11153 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। 40 रक्त संग्रह केन्द्र में एक साथ करीब 700 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं करीब डेढ़ लाख लोगों ने शिविर में विजिट भी की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button