कॉलेज छात्रा को नोट्स देने के बहाने बुलाया होटल में, दुष्कर्म किया

जोधपुर। शहर की रेलवे स्टेशन के सामने आई एक होटल में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी से दोस्ती के बाद उसने नोट्स देने के बहाने होटल पर बुलाया और दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बुधवार को इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दी है। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाने के साथ जांच आरंभ की गई है। आरोपी टाइल्स का कारोबार करता है।

पुलिस ने बताया कि कॉलेज में पढऩे वाली एक छात्रा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर एक युवक से मित्रता हो गई थी। उसने पहले फैं्र ड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसे एक्सेप्ट किए जाने पर पहचान और दोस्ती हुई। युवक ने खुद का टाइल्स का कारोबार बताया और कुछ दिन पहले नोट्स देने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने आई एक होटल पर लेकर गया। जहां पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का केस दर्ज जांच आरंभ की गई है। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है। बयान लिए जा रहे है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button