अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

— श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश

जोधपुर। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन संत श्री अचलानंद जी महाराज के कर कमलों से किया गया।

संत श्री अचलानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 500 वर्षो से जिस दिन का प्रत्येक हिन्दू को इंतजार था जिसके लिए कई महान कार सेवकों ने अपना बलिदान दिया और जिस दिन को हम सभी चाहते वो दिन अब नजदीक आ गया की अयोध्या के कण कण में व्याप्त राम, गट गट में व्याप्त राम प्रत्येक व्यक्ति के ह्रदय में व्याप्त राम हमारे राम , मेरे राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित हो रहा हैं उस कार्यक्रम को पूरे भारत में एक भव्य उत्सव के रुप में प्रत्येक घर में मंदिरों में मनाया जाएगा और पूरे भारत के मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया जाएंगा और राम कीर्तन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या से भगवान श्री राम लला जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए पूरे भारत वर्ष में पीले चावल प्रत्येक घर में जाएं इस उद्देश्य से वहां से पूजित अक्षत कलश जोधपुर महानगर में आए थे और वहां से जोधपुर महानगर के प्रत्येक प्रखंड में कलश पुजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी जिले के मंत्री जितेन्द्र शर्मा जी ने बताया कि महामंदिर प्रखंड में पावटा सी रोड आटीओ ऑफिस जगदम्बा माता जी मंदिर बीजेएस कॉलोनी में दिनाक 23/12/2023 को दोपहर 2 बजे से संतो के सानिध्य में विशाल भव्य कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कार सेवा में गए हुए कार्यकर्ताओ का पुजन सम्मान किया जाएंगा और राम धुन कीर्तन किया जाएंगा बाद में महिलाए मंगल कलश धारण कर गाजे बाजे से राम कीर्तन करते हुए rto ऑफिस जगदम्बा माता जी मंदिर बिजेस कॉलोनी से पावटा सी रोड स्थित बालाजी मंदिर में स्थापित कलश का संतो के सानिध्य में पुजन कर वहां से अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों में ले कर जाएंगे।
आज पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूर्वी जिले के संयोजक दिनेश चौहान, सह संयोजक यशपाल सिंह, धर्म जागरण के भरत सिंह, जीतेंद्र सिंह, पूर्वी जिले के विधि प्रकोष्ठ संयोजक ललित सेन और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button