माई खदीजा हॉस्पिटल की ओर से हज हाउस में आयोजित
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 1070 मरीज लाभान्वित
जोधपुर। पाल लिंक रोड स्थित माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में उम्मेद स्टेडियम स्थित हज हाउस में रविवार को विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने एवं आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के मक़सद से इस कैम्प का आयोजन भव्य स्तर पर जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र में किया गया।
हॉस्पिटल आंतरिक प्रभारी खुजिस्तां काजी ने बताया कि इस कैम्प में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री आसेरी, डॉ. नेहा माथुर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिलेश माथुर, सर्जन डॉ. बी.आर. चौधरी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदिल मजीद, जनरल फिजीशियन डॉ. सौरव कुवैरा, डॉ मोहम्मद यासीन, ऑर्थोपेडिक डॉ. फहाद शेरवानी, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ सलमा कादरी, डॉ. इमरान, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ इल्पी माथुर, यूनानी चिकित्सक डॉ. फैजान, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सोहेल रहमानी, डॉ. इरम कादरी, साइक्लोजिस्ट एण्ड काउंसलर डॉ. निलोफर खान, अंजुम सिद्दीकी व देवेन्द्र गहलोत ने विभिन्न विशेष एवं मौसमी बीमारियों के 1070 मरीजों को निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान कर उन्हें दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
जोधपुर में पहली बार इस कैम्प में लीवर की 3200 रूपये शुल्क की फाइब्रोस्केन जांच, हड्डियों की कमजोरी की बीएमडी जांच, शुगर, ईसीजी, ब्लड ग्रुप सहित कई अन्य जांचे निःशुल्क कराई गई।
इस अवसर पर माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी की ओर से मुख्य अतिथि नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवडा, विशिष्ठ अतिथि एमजीएच हॉस्पिटल नर्सिंग ऑफिसर साबिर खान, एमडीएम अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर कासिफ रज़ा, पार्षद छोटू उस्ताद, पार्षद इरफान बेलि, पार्षद अब्दुल जावेद, हज हाउस कमेटी अध्यक्ष हाजी सलीम चौहान, महासचिव हाजी अब्दुल जब्बार, डायरेक्टर काजी इकरामुद्दीन, सहसचिव कय्यूम लोदी, उस्ताद हमीम बक्ष, अख्तर हुसैन, जाहिद रहमानी, अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष इकबाल अली रंगरेज, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी, सदस्य रसूल बक्स, इकबाल एच कायमखानी, समाजसेवी इकबाल बैण्डबॉक्स, नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, अब्बास पठान, इरशाद अली, एडवाकेट शाहीद, भुवनेश्वर, शहजाद खान, हाजी जाकिर हुसैन, आरिफ रिज्वी, मंसूर अली, आमीर खान, जमील कुरैशी, अजीजुल्लाह, आबिद हुसैन, अब्दुल हन्नान सहित कई अतिथियों, समाजसेवियों एवं चिकित्सक समूह का माला, साफा, स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं शॉल ओढाकर खास सम्मान किया गया।
निःशुल्क मेडिकल कैम्प में माई ख़दीजा हॉस्पिटल के नर्सिंग सुपरीटेन्ड शौकत पठान, वरिष्ठ लेखाकार अमान मोदी, फार्मासिस्ट आसिफ मोदी, मारिया, सुहेल, बिलाल, अमान बेलिम, समीर, शहाबुद्दीन खान सहित कई नर्सिंग स्टाफ, लेब टेक्निशियन, फिजियोथेरेपिस्ट एवं फार्मासिस्ट स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।