गहलोत का गृहनगर में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत
कार्यकर्ताओं ओर जनता ने बिछाए पलक पावडे
मुख्यमंत्री गहलोत रातानाडा गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद निकल पड़े मिशन सरकार रिपीट पर
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सरदारपुरा से कांग्रेस हाईकमान द्वारा टिकट देने के बाद आज पहली बार जोधपुर पहुंच गए है। गहलोत ने रातानाडा गणेश मंदिर में दर्षन और पूजा अर्चना कर जनसंपर्क अभियान की शुरू किया है।
गहलोत का गृहनगर में आज सुबह से शाम तक जगह—जगह भव्य स्वागत हुआ। कई जगह साफे, शॉल,मालाएं ओर पुष्प वर्षा के साथ मीठा मुंह कर अग्रिम जीत की बघाईयां देते दिखे लगे तो यहां कार्यकर्ताओं ओर जनता ने गहलोत के मान सम्मान ओर स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज ओर कल पूरे दिन जोधपुर में रहेंगे ओर तूफानी दौरा कर जनसंपर्क करेंगे और नुक्कड़ सभाओं से न केवल सरदारपुरा,बल्कि शहर,सूरसागर सहित जोधपुर जिले और संभाग की सभी सीटों पर बड़ा मैसेज सरकार रिपीट होने का देने जा रहे है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार सुबह करीब 11 बजे जयपुर से जोधपुर के एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मीडिया से अनऔपचारिक बातचीत बाद अपने विधानसभा क्षेत्र सांसी कॉलोनी में कार्यकर्ताओ से मिले और यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित की। यहां से सीधे रातानाडा गणेश मंदिर पहुंचे। यहां गणेश मंदिर के पूजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ गहलोत को विशेष पूजा अर्चना कराई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यहां पूजा अर्चना के बाद पुजारियों ने जीत का आशीर्वाद दिया। यहां से गहलोत रातानाडा मंदिर प्रांगण में आयोजित एक सभा को संबोधित कर यहां के क्षेत्रीय लोगांे के साथ जनसंपर्क किया। गहलोत ने यहां के वाशिन्दों को कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट देकर कांग्रेस उम्मीदवारों को जीता बहुमत से कांग्रेस की राज्य में सरकार बनाने की अपील की।
आत्म विश्वास से भरपूर,सरकार रिपीट का संदेश : जोधपुर पहुंचे गहलोत के चेहरे पर गजब का आत्म विश्वास दिखाई दिया। इससे लग रहा था कि कांग्रेस की दुबारा सरकार बनेगी ओर रिवाज बदलेगा प्रदेश की जनता उन्हें मुख्यमंत्री गहलोत को दुबार मुख्यमंत्री और सरकार रिपीट होगी। गहलोत ने आज शहर की सड़को ंएवं वार्डो मंे उतर कर न केवल सरदारपुरा बल्कि शहर ओर सूरसागर सहित पूरे जिले ओर संभाग के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को सरकार रिपीट हो रही है इसका संदेश दिया। गहलोत का जगह—जगह साफे,शॉल,पुष्पमालाएं पहना स्वागत किया गया ओर उनका मुंह मीठा करा बुजुर्गो ने जीत का संर्घष करो हम आपके साथ है। गहलोत ने नन्हे मुन्ने बच्चों को लाड दुलार किया तो इस दौरान जो समस्याएं लेकर पहुंचे तो उनका जल्दी निस्तारण करने का अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
काम में कोई कमी नहीं रखी,सरकार आ रही हैःमुख्यमंत्री अषोक गहलेात ने कहा कि काम में कोई कमी नहीं रखी। जोधपुर में बडे बडे विकास कार्य किया। महिलाओं को मोबाइल,गैस 500 रूप्ए में कर्मचारियों को ओपीएस सहित कई फायदे दिए। एक करोड को पेंशन दे रहे है। चिरंजीवी मे ं25 लाख का बीमा,दस लाख का दुर्घटना बीमा हर परिवार को,महंगाई राहत कैंप लगा लाभ दिया जोधपुर का रोडवेज का इंटरस्टेट बस स्टैंड जो प्रदेश नंबर वन बनाया है। बिजली 100 यूनिट निषुल्क दे रहे है। कई योजनाएं बना प्रदेशवसियों के संकट में साथ खडी रही है यह सरकार। आपने मुझ पर जोधपुर ओर सरदारपुरा वालों ने विष्वास रखा है तो उसका मैंने हमेशा ध्यान रखा।
गहलोत इन इलाकों में निकले जनसंपर्क करने: मुख्यमंत्री इसके बाद राइकाबाग चौराहे और पावटा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां से रसालारोड,पहुंच लोगों से मिले ओर जनसंपर्क किया। इसके बाद दोपहर में लंच टाइम में होटल घूमर में गए। यहां कांग्रेस के नेताओं से मिले ओर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार षाम 4 बजे बाद नईसडक पर पूर्वं उप महापौर मजीद गौरी के साथ चमनपुरा ,स्टेडियम गेट नंबर 1 के सामने चौक में स्टेडियम क्षेत्र में जनसंपर्क किया। मुख्यमंत्री का इसके बाद 5 बज उदयमंदिर पुरानी धानमंडी,आसन,के बाद बालाजी मंदिर सरगरा कॉलोनी नागोरीगेट रोड इसके बाद गंगाबाई वाटिका से सरगरा कॉलोनी,सिंधी भुटटों का बास, से होते ह ुए उम्मेदचौक और नागोरीगेट का भीतरी भाग, बागर चौक पूर्व पार्षद इंद्रा भाटी के निवास के आगे चौक में संपर्क फिर सावित्रीबाई फूलेछात्रावास के सामने बागर में जनसंपर्क और नुकड सभाएं कर जोधपुर वासियों से और सरदारपुरा की जनता को कांग्रेस को वोट देकर सरकार रिपीट करने की अपील की। कार्यकर्ताओं को अब दो माह तक सब कुछ छोड कर पार्टी के लिए लग जाने का संदेष दिया। गहलोत ने अपनी योजनाओं के बूते सरकार रिपीट होने की बात कही और विपक्षीद दल और उनके नेताओं पर जमकर प्रहार किए।
वार्ड 44 के पार्षद इरफान बेली के नेतृत्व में अशोक गहलोत साहब के सरदारपुरा विधानसभा से उम्मीदवार बनने पर आज श्री उम्मेद स्टेडियम के सामने जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत साहब द्वारा वार्ड 44 के लाभार्थियों से जन संवाद एंव स्टेडियम से मेडती गेट होते हुए धानमंडी खापटा उदयमंदिर तक जनसंपर्क किया ! वार्ड की जनता ने फूलों की बारिश एंव आतिशबाजी कर अशोक गहलोत जी को दुआओं से नवाजा…वार्ड 44 के पार्षद इरफान बेली ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया…एंव चौथी बार कांग्रेस सरकार बनने पर अग्रिम बधाई दी..इस जनसंपर्क कार्यक्रम में पधारे जन-जन के लाडले मारवाड़ के गांधी सरदारपुरा विधानसभा से विधायक उम्मीदवार माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब ने वार्ड 44 की जनता को अपने संबोधन में वार्ड 44 के आमजन का राजस्थान सरकार द्वारा सभी योजनाओं से जुड़े लाभान्वितों को धन्यवाद देते हुए यह विश्वास दिलाया कि राजस्थान की जनता के साथ हमेशा साथ रहूंगा,अशोक गहलोत साहब ने वार्ड 44 के पार्षद इरफान बेली को और जनसंपर्क कार्यक्रम में समस्त वार्डवासियों का धन्यवाद दियावार्ड 44 के पार्षद इरफान बेली के नेतृत्व में अशोक गहलोत साहब के सरदारपुरा विधानसभा से उम्मीदवार बनने पर आज श्री उम्मेद स्टेडियम के सामने जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत साहब द्वारा वार्ड 44 के लाभार्थियों से जन संवाद एंव स्टेडियम से मेडती गेट होते हुए धानमंडी खापटा उदयमंदिर तक जनसंपर्क किया ! वार्ड की जनता ने फूलों की बारिश एंव आतिशबाजी कर अशोक गहलोत जी को दुआओं से नवाजा…वार्ड 44 के पार्षद इरफान बेली ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया…एंव चौथी बार कांग्रेस सरकार बनने पर अग्रिम बधाई दी..इस जनसंपर्क कार्यक्रम में पधारे जन-जन के लाडले मारवाड़ के गांधी सरदारपुरा विधानसभा से विधायक उम्मीदवार माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब ने वार्ड 44 की जनता को अपने संबोधन में वार्ड 44 के आमजन का राजस्थान सरकार द्वारा सभी योजनाओं से जुड़े लाभान्वितों को धन्यवाद देते हुए यह विश्वास दिलाया कि राजस्थान की जनता के साथ हमेशा साथ रहूंगा,अशोक गहलोत साहब ने वार्ड 44 के पार्षद इरफान बेली को और जनसंपर्क कार्यक्रम में समस्त वार्डवासियों का धन्यवाद दिया@वार्ड पार्षद इरफान बेली ने इस जनसंपर्क कार्यक्रम में पधारे समस्त वार्डवासियों का धन्यवाद दिया वार्ड पार्षद इरफान बेली ने इस जनसंपर्क कार्यक्रम में पधारे समस्त वार्डवासियों का धन्यवाद दिया
नाइट होल्ड जोधपुर मे,कल भी रहेंगे सक्रियः मुख्यमंत्री गहलोत आज रात जोधपुर में ही विश्राम करेंगे। इसके बाद कलसुबह 10 बजे से ही मंडोर चौराहे से अपने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा के कार्यकर्ताओं ओर वोटर्स से जनसंपर्क कर भोलावण देंगे। गहलोत इसके बाद मंडोर गेस्ट हाउस भतावता बेरा,मानगड ,फूल बाग,नया पुरा अमृतलाल स्टेडियम, कृष्णमंदिर पहाड गंल,नरसिहं विहार पार्क लाल सागर,चैनपुरा, मगरापूंजला गहलेातो का बास,गाजनगढ गार्डन माता का थान,रामासागर,भदवासिया, 80 फिट रेाड भदवासिया,रेगर कन्या छात्रावास ,तिलक नगर,रामबाग खेजडली के पास कागारोड क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद यही रामबाग में प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत इसके बाद शाम 6 बजे रावण का चबूतरा में रावण दहन कार्यक्रम में शरीक होंगे।