जायंट्स ग्रूप रॉयल लेडीज का नि:शुल्क हेरिटेज वाक का आयोजन

जोधपुर। अद्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया की आज की युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवम् सभ्यता एवम पुरातत्व के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिय निरूपा पटवा द्वारा इस वाक का आयोजन किया गया। जिस में जायंट्स ग्रुप की 100 महिलाओं ने एवम् अन्य 50 युवक युवतीयो को ले जाया गया।

स्थानीय पार्षद मनीष लोढ़ा ने हरि झंडी दिखाकर हेरिटेज वाक को रवाना किया यह घंटाघर से रवाना की गई पार्षद जी का सम्मान सचिव ममता चोर्डिया और निरूपा पटवा ने माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया

गाइड महेश लूँकर व कपिल प्रजापत ने इस पूरी वाक में जगह जगह रुक कर इसकी प्राचीनतम इमारतो की विशेषताएँ व बनावट का समय अवधि बताई जिसमें की घंटाघर की घड़ी जो की तीसरी मंज़िल पर है वह 300 kg की है एवम् इंग्लैंड की है , पाल हवेली, रास हवेली ,बंदरिया भेरूजी ,पुरानी घोड़ा घाटी ,क़िला जाने का रास्ता ,सूर्या कॉलोनी ,ब्लू हाउस ,पंचमुख्या बालाजी, सिटी पुलिस ,तूरजी का झालरा ,स्टेपवेल ,ज्वालामाता का मंदिर ,पचेतिया हिल आदिइन सभी स्थानों पर शहर का भीतरी हिस्सा बताया गया। जिसमे महिलाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गेलडा ने इस कार्यक्रम की सराहना की। आने वाले समय में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर सभी सदस्यों की सहमति ली और सभी को धन्यवाद दिया । सचिव ने बताया की सभी सदस्यों के लिय सुबह का अल्पाहार जूस, खमण ,फ्रूट ,नमकीन कचौड़ी ,चाय, कॉफ़ी आदि की भी व्यवस्था की गई हेरिटेज का सभी महिलाओ – ने खूब आनंद लिया और जिसका महिलाओ में बहुत ज्यादा उत्साह रहा। अद्यक्ष निरूपा पटवा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।जिनकी कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम् भूमिका रही और आये हुए सभी सदस्यों ने इनका धन्यवाद दिया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button