चेयरमैन आ​बिद कागजी का जोधपुर पधारने पर स्वागत

जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी के जोधपुर पधारने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नियामत उल्लाह खान के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कलीम अली खान कायमखानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी के जोधपुर पधारने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नियामत उल्लाह खान के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों ने साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान कलीम अली खान कायमखानी पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग, नियामत उल्लाह खान, सलामत उल्लाह खान,समसुद्दीन, शेर मोहम्मद रंगरेज, फारूक खान, खालिद भाई, मुनीर खान, शाहनवाज खान, इकबाल खान, मकसूद भाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button