भाजपा आएगी राजस्थान में खुशहाली लाएगी: पीएम मोदी
GULAM MOHAMMED, EDITOR SEVA BHARATI
जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को किसान, जवानों और वैज्ञानिकों से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब है। वन रैंक वन पेशन को लेकर इन्होंने लोगों को गुमराह किया। इन्हें पहले से पता था कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है।
मोदी ने गारंटी के साथ इस वादे को पूरा किया है। वन रैंक वन पेशन के जरिए एक लाख परिवारों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। ये सिर्फ भाजपा की कर सकती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया, लेकिन उनकी जमीनें नीलाम कर दी गईं। राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों ने धोखा दिया है।
प्रधानमंत्री आज जोधपुर के रावण का चबुतरा मैदान में बीजेपी द्वारा आयोजित चुनाव से पहले की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंनें अपने भाषण में मां चामुंडा,वीर भूमि मारवाड जैसे सषब्दों का प्रयोग कर लुभाने का प्रयास किया तो सहादत देने वाले भैरोसिंह को भी याद कर इमोषनल कार्ड खेलने कापूरा प्रयास किया।
गरीबी क्या है
प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी क्या है इसे मैं समझ सकता हूं। क्योंकि मैंने गरीबी को जिया है। गरीबी खत्म करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपका सपना ही हमारा संकल्प है।उन्होंने कहा कि राजस्थान को मजबूत बनाना है, इसलिए भाजपा को लाना है।
भारत का डंका पूरी दुनियां मेंं
मोदी ने कहा कि भारत का डंका पूरी दुनियां में बज रहा है, लेकिन ये कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें इससे दुख हो रहा है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत को दुनियां की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना दिया है। अब हम तीसरे पायदान तक जाएंगे।
मोदी को फिर याद आई लाल डायरी
पीएम ने लाल डायरी को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बताइए कि लाल डायरी के राज खुलने चाहिए की नहीं खुलने चाहिए। लेकिन, कांग्रेस इसके राज नहीं खुलने देगी, इसलिए भाजपा की सरकार लाइए। हम भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।
आत्मनिर्भता के लगातार प्रयास
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वोकल फॉल लोकल सभी के जीवन का हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कि दो अक्तूबर को दिल्ली के एक खादी सेंटर से 1.5 करोड़ की बिक्री हुई। इससे लाखों गंरीबों को फायदा होगा।
सिर्फ वोट बैंक की राजनीति
पीएम ने कहा कि राजस्थान में ऐसा कोई त्योहार नहीं है जब पत्थरबाजी न होती हो। लेकिन, ये सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराध में नंबर वन बना दिया है। यहां आए दिन महिला अत्याचार की खबरें आती रहती हैं। कांग्रेस की एक विधायक खुद कहती है कि मैं सुरक्षित नहीं हूं। सोचिए आम लोगों के हालात क्या होंगे।
बेरोजगारी भत्ता नहीं,पेपर लीक
पीएम ने कहा कि राजस्थान के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया है। भाजपा सरकार बनने के बाद इस माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।
वोट की ताकत
मोदी ने कहा कि आपके वोट की ताकत से राजस्थान में हमारी सरकार बनेगी। इससे राजस्थान पर्यटन में नंबर वन बनेगा। मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट से पर्यटन क्षेत्र में तेजी जाएगी। इसलिए भाजपा सरकार हर प्रदेश में नए एयरपोर्ट बना रही है। पीएम ने कहा कि जब सुविधाएं बढ़ेंगी तो पर्यटक ज्यादा जाएंगे। इससे रोजगार बढ़ेगा। हम राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास कार्य करेंगे और कर रहे हैं।
गहलोत को भरोसा मोदी सब ठीक कर देंगे
पीएम ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम से मुख्यमंत्री गहलोत गायब थे। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं उनसे कहता हूं कि आप अब आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे।
खुली जीप में फिर घूमे पीएम
खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। मंच पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।