सूर्यनगरी में जुलूस-ए-मोहम्मदी 28 को अदब के साथ निकलेगा

– स्टेडियम से सुबह 7 बजे रवाना होकर जालोरी गेट ईदगाह 11 बजे सम्पन्न होगा

– जुलूस में इस बार नहीं होंगी झांकिया, घोड़े, टैक्सी, दुपहिया वाहन

– औरतों के जुलूस में आने की होगी पाबंदी

जोधपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर 28 सितम्बर गुरुवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बड़े अदब के साथ शांति मोहब्बत का पैगाम देते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।

मौलाना हाफिज जावेद ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आवाम में फैल रही विभिन्न अफवाओं और जलसा सीमित के जलसा ना निकालने की खबर के बाद अहले सुन्नत की तंजीम के मौजीज लोगों ने इस मर्तबा जोधपुर की आवाम और आशिकाने रसूल के जज्बातों की कद्र करते हुए ये फैसला लिया है की ये इस जूलूस जूलूस ए मोहम्मदी में इस बार बड़े ही सुन्नत एवं शांति पूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तमाम लोगों ने जूलूस में शामिल होने वाले लोगों से गुजरिश की है की वे इस्लामी लिबास में आए और किसी भी तरीके की वाहन या झांकी जुलूस शामिल नहीं की जाएगी।

इस जलसे को पैदल मार्च के रूप में प्रशासन के तय रूट जुलूस-ए-मोहम्मदी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 28 सितम्बर को जुलूस प्रातः 07.00 बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम ( पुराना स्टेडियम), जोधपुर से रवाना होकर गोराधाय छत्री तिराहा, नई सड़क चौराहा, पुरी तिराहा, रेल्वे स्टेशन, ओलम्पिक तिराहा, ऑक्सफोर्ड स्कूल होते हुए प्रातः 11.00 बजे जालोरीगेट ईदगाह पहुँचकर सम्पन्न होगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद तमाम ओल्माओ ने जोधपुर की आवाम का शुक्रिया अदा किया है।

समाजबन्धुओं से फज्र की नमाज पढ़ के जल्द से जल्द स्टेडियम पहुंचने का आहृवान किया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश के मौके पर उठने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसके साथ ही बहुत ही अदब और एहतराम के साथ लोग शामिल होंगे। मस्जिदों के पेश इमामों से विभिन्न क्षेत्रों में अपील की गई है कि लोग जुलूस में किसी तरह धूम-धड़ाका, डीजे आदि का इस्तेमाल न करें।

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस मे शिरकत करने के आदाब:

मस्जिदों के इमाम साहिबान और उलामा हजरात और मदरसे के बच्चे सबसे आगे चलेंगे। हर भाई इस्लामी सफेद लिबास पहन कर आऐ। हर एक बंदा अपने सिर पर टोपी और इमामा शरीफ लगाएं। एक हाथ में तस्बीह या अमन वाला झंडा लेकर चलें। जुलूस के अंदर औरतों की शिरकत नही होगी। जुलूस के अंदर डीजे पर पाबंदी होगी। जुलूस में पूरे अखलाक के साथ शिरकत करेंगे। अनुशासन के साथ दरूद शरीफ पढ़ते हुए उलामा हजरात के पीछे-पीछे चलें। हर भाई घर से वजू बना कर आए। औलामा हजरात कि बात पर लब्बैक बोले और ईदगाह (जालोरीगेट) मे तकरीर जरूर सुनेंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान साजिद खान (जोधाना जागरूक मंच) मौलाना हाफिज जावेद, सैय्यद मोइन अशरफी,मौलाना रफीक,मौलाना अंजार ,मौलाना नफीश, मोहम्मद जावेद,मोहसिन अत्तारी,राजू खान,मोहम्मद यूसुफ,जमाल कुरेशी,अकबर पठान,इमरान कुरेशी,मोहम्मद शकील, हैदर नूरी, अब्दाल खालिद,इमरान अली रंगरेज, कय्यूम हमद,सलीम,नासिर हुसैन भाटी आदि मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button