कुम्हार (प्रजापति) समाजिक प्रतिभाओं का जोधपुर में हुआ सम्मान
समाज को आगे बढ़ाने हेतु शासन और प्रशासन में भागीदारी आवश्यक: गोविंद बल्लभ महाराज
जोधपुर। कुम्हार (प्रजापति) युवा मंच संस्थान के द्वारा कुम्हार समाज की प्रतिभाओं भव्य का सम्मान समारोह शहर के महाराजा माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। कुम्हार समाज की 351 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ।
समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ बालकों में अच्छे संस्कार एवं व्यसन मुक्त जीवन संकल्प दिलाते हुए मुख्य अतिथि श्री गोविंद बल्लभ जी महाराज (श्रीपति धाम सिरोही) ने प्रतिभावान छात्र छात्रों के साथ आए परिजनों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छे एवं सभ्य समाज के लिए में शिक्षा स्वावलंबन सुसंस्कार और मानव सेवा की भावना पैदा करने आवश्यकता है।
आज समाज को एकता के सूत्र में पिरोने हेतु किताबी भी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, धार्मिक संस्कार और व्यसन मुक्त, स्वावलंबी , सेवा और परोपकार की भावना भावी पीढ़ी में विकसित करने से समाज और देश समृद्ध शाली बनेगा । साथी आज के आधुनिक युग को देखते हुए समाज की शासन और प्रशासन में भागीदारी बनाने के लिए छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में सेवारत होने की आवश्यकता है।
समारोह की अध्यक्षता अशोक कुमार वर्मा ने की विशिष्ट अतिथि डॉ सुरेन्द्र पटेल, एम्स जोधपुर, हेमन्त मावर,एवं डॉ दौलतराम प्रजापति पावटा जिला अस्पताल, डॉ देवव्रत प्रजापति, ने भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात की । अति विशिष्ट अतिथि सहायक अभियंता जोधपुर डिस्कॉम वर्षा जलवाणिया,प्रिया कवाडिया, ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की बात कही । कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया एवं जोधपुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना और गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्थान सचिव दिनेश ऐणिया, मुख्य संरक्षक दिलीप लिंबा, अध्यक्ष अमित सिंघाटिया, धनराज टाक, धर्मेन्द गुड़िया ने आगन्तुक सभी मेहमानों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। गंगानगर से जोधपुर आए मूल ओ बी सी वर्ग के अध्यक्ष दौलतराम पेशिया तथा भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत का स्वागत और सम्मान किया गया। कुम्हार प्रजापति समाज युवा मंच सचिव संतोष कुमार भोभरिया ने बताया इस सम्मान समारोह में किसी प्रकार का अनुदान या सहायता राशि नहीं ली गयी है। 351 प्रतिभाओ के चेहरे सम्मान पाकर खिले और खुश नजर आए।