निहारिका पार्क में गणेश जी को चढ़ाया 56 भोग प्रसादी
गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
जोधपुर। सर्वेश्वर मित्र मण्डल द्वारा प्रताप नगर स्थित निहारिका पार्क में गणेश उत्सव की धूम है। वही रविवार को शाम भगवान श्री गणेश जी को 56 भोग प्रसादी भोग चढ़ाया गया। प्रतिदिन शाम—सुबह गणेश जी आरती सहित कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।
सर्वेश्वर मित्र मण्डल के विनोद चौहान ने बताया कि रविवार को प्रताप नगर निहारिका पार्क में गणेश जी श्रृंगार आरती के साथ 56 भोग प्रसादी का भोग लगाया गया। इस दौरान पुजारी विनोद ओर रोहित राधे द्वारा म़ंत्रोच्चार से विधिवत पूजन सम्पन्न करवाई। चौहान ने बताया कि प्रतिदिन सुबह—शाम भगवान की गणेश की आरती कर प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान सर्वेश्वर मित्र मण्डल के विनोद चौहान, रोहित चौहान , कृष्णा जोशी, नवनीतसिंह राठौड़, तन्मय सिंह भाटी, रौशन चौहान, दिव्यांशु चौहान, भव्यसिंह शेखावत, रजब अली, नमन माहेश्वरी, पंकज केवलरामानी, सारांश गोस्वामी, गौरव व्यास सहित सभी का सराहनीय सहयोग रहा है।