स्टेशनो पर स्थित खाद्य स्टॉल का निरीक्षण किया

स्वच्छता पखवाड़ा: रेलवे ने स्वच्छ आहार दिवस मनाया

जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया। भारतीय रेलवे द्वारा 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि का प्रचार-प्रसार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को स्वच्छ आहार दिवस के तहत मंडल के स्टेशनो पर स्थित खाद्य स्टॉल, खाद्य ट्राली, भोजनालय का निरीक्षण किया और गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य नमूना लिये गए और यात्रियों को गंदगी नही फैलाने एवं सैनिटाईजेशन हेतु जागरूक किया गया साथ ही फूड स्टॉल का निरीक्षण किया गया और स्वच्छ आहार के बारे में जागरूक किया गया एवं उनके बर्तन उनके मेडिकल सर्टिफिकेट उनके रजिस्ट्रेशन लाइसेंस को चेक किया गया।

जोधपुर व नागौर स्टेशन के फूड स्टॉल का निरीक्षण मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं मुख्य स्वास्थय निरीक्षक द्वारा किया गया, मेड़ता रोड पर फूड स्टालों का निरीक्षण मंडल चिकत्सा अधिकारी के मार्ग दर्शन में किया गया,इसके साथ साथ जोधपुर, मेडतारोड, नागौर, पाली माडवाड, समदडी, बाडमेर, जैसलमेर आदि स्टेशनो पर श्रमदान कर गहन सफाई की गई, इसके अलावा जोधपुर, मेड़ता रोड , जैसलमेर एवम बाड़मेर के रनिंग रूमो की गहन सफाई की गई एवम कुको को सफ़ाई हेतु काउंसिल किया गया एवं इस हेतु एन.जी.ओ. द्वारा नुकड नाटक कर यात्रियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही डीआरएम आफिस कैंटीन की गहन सफाई की गई, साथ ही यात्रियों से फीडबैक एवम सुझाव लिए गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button