सीएम के भाई की खाद बीज की दुकान और एक मेडिकल स्टोर में सैधमारी

जोधपुर। शहर में सक्रिय नकबजनो ने अब खुलेआम पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए पावटा चौराहा और मैन मण्डोर रोड़ पर सीएम के भाई की खाद बीज की दुकान और एक मेडिकल स्टोर में सैधमारी की। 

पावटा चौराहा पर अनुपम कृषि नाम की खाद बीज की दुकान में चोरी का प्रयास हुआ है। यह दुकान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन जी गहलोत की है। मुख्यमंत्री का चुनाव कार्यालय यहीं होता है। 

चोरों ने पुराने पैटर्न पर काम किया लगता है। तड़के गश्त खत्म होने के बाद चोरी का प्रयास किया हुआ लगता है। पड़ोसियों के अनुसार रात को पुलिस की खूब गश्त थी। ऐसा लगता है कि शातिर चोरों ने गश्त खत्म होने का इंतजार किया। और उसके बाद लागिये या लोहे की रोड जैसी चीज से शटर को बीच में से ऊपर कर दिया लेकिन अंदर कांच का दरवाजा भी होने से चोरी नहीं कर पाए। इसके बाद चोर पावटा चौराहे से महामंदिर के रास्ते पर बाईं ओर तुलसी मेडिकल पहुंच गए। उनको वहां सफलता मिली। चोरों ने शटर तोड़कर अंदर रखी नगदी पर हाथ साफ कर लिया। यह दुकान भी जोधपुर नागौर मुख्य मार्ग पर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button