सर्व ब्राह्मण महासभा का महिला उद्यमिता उत्थान श्रृंगार मेला रविवार को

जोधपुर। जोधपुर संभाग में तेजी से ब्राह्मण समाज के विकास में जुटे सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा सामाजिक एकता के साथ-साथ समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर रविवार को महिला उद्यमिता श्रृंगार उत्थान मेले का आयोजन किया जा रहा है,जिसका विधिवत रूप से शुभ आरंभ राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की अतिरिक्त उपायुक्त चंचल मिश्रा करेंगी।
सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित एस के जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि, लोक देवता बाबा रामदेव की बीज के शुभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महिला प्रकोष्ठ द्वारा जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर ब्रह्मबाग परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले में 25 से अधिक स्टॉल्स का आवंटन किया गया है,जिसमें समाज की महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे और इससे नई पीढ़ी को सशक्त होने में प्रेरणा मिलेगी।
आयोजन समिति की सदस्य पूजा शर्मा, नंदा बोहरा और संगीता बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से पहली बार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ को जब इसकी जिम्मेदारी मिली तो उत्साह के साथ महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टीम जिस जोश और उत्साह से आयोजन को सफल बनाने में जुटी है,उसी का परिणाम है कि उत्साह के साथ समाज की महिलाएं आगे आई हैं और अपने नाना प्रकार के उत्पाद प्रदर्शन करने को आतुर है।
सादर

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button