काज़ी कॉन्सिल के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

मुस्लिम विवाह में शहर काज़ी द्वारा बनाया गया निकाह नामा हर जगह होगा मान्य

जोधपुर । शहर काज़ी सैयद वाहिद अली ने बताया कि काज़ी कॉन्सिल सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर मुलाकात की और अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

इस मौके पर काज़ी कॉन्सिल सोसायटी नागौर के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद काज़ी वाहिद अली शहर काज़ी जोधपुर, सचिव मेराज उस्मानी शहर काज़ी नागौर, उपाध्यक्ष रेहान उस्मानी शहर काज़ी डीडवाना, वाहिद अली शहर काज़ी बांसवाड़ा, सैयद तुराब अली शहर काज़ी पाली, हमीद अली शहर काज़ी उदयपुर, काज़ी जमील मोहम्मद शहर काज़ी अंता बारा, फुरकान खान शहर काज़ी नसीराबाद, अलाउद्दीन अशरफी, केथुन फतेहपुर शहर काज़ी, व प्रदेश के अन्य शहरों से काजियों ने शिरकत की। इस लिए किया स्वागत।

राजस्थान राज्य में नगर निकायों में विवाह पंजीकरण राजस्थान विवाहों का रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 2009 के अधीन किया जाता है, अब राज्य सरकार के आदेशानुसार विवाह के पंजीकरण में संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजो के साथ मुस्लिम समुदाय के लिए विवाह पंजीकरण में शहर काज़ी का निकाहनामा मान्य है। मुस्लिम समुदाय का विवाह पंजीकरण अब शहर काज़ी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर किया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button