मथुरादास माथुर चिकित्सालय के प्रसूति गृह का किया औचक निरीक्षण
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान माह सितम्बर, 2023 के निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव सुरेंद्र सिंह सांदू द्वारा मंगलवार को मथुरादास माथुर अस्पताल, जोधपुर के प्रसूति गृह का त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, समुचित सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरक्षण के दौरान सचिव सांदू ने प्रसूति गृह में भर्ती महिलाओं के लिए उपलब्ध मूलभूत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।