मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं सुधार करने का काम युद्ध स्तर पर
भाजपा का बूथ चले यूथ अभियान युद्ध स्तर पर
जोधपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ चले यूथ का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मतदाता सूची युवाओं के नए नाम जोड़ने तथा शुद्धिकरण का कार्य शुरू किया गया है जिसमें जोधपुर के विभिन्न मंडलों में युद्ध स्तर पर चल रहा है ।इसी कड़ी में शहर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर मंडल, रातानाडा मंडल,खान्डा फलसा मंडल त्रिपोलिया मंडल, में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष द्वारा नव युवको को नाम मतदाता सूची में शामिल किये जा रहे हैं।
जो इस वर्ष व्यस्क हो गए हैं। जिनकी आयु 2023 में 18 वर्ष की हो गयी उनके नाम जोड़े जा रहा है । इसी कड़ी में शहर भा ज पा उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत और उनकी टीम पार्षद पुखराज प्रजापत,अशोक प्रजापत , युवराज प्रजापत,भागीरथ चौधरी,दयाल चकाणिया,दिलीप छात्र नेता आदि लोगों ने बूथ सख्या 165 से 170 तक बूथो जाकर बी एल ओ से सम्पर्क कर मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान में सक्रिय सहयोग किया ।