शिक्षक दिवस पर किया अध्यापकों का सम्मान
भोपालगढ़ । उपखण्ड क्षेत्र के बारनी खुर्द स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वरिष्ठ अध्यापक नारायण ताडा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी देते हुए प्राचीन गुरू शिष्य परम्परा के बारे में बताया। शिक्षक दिवस पर योग प्रशिक्षक व गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर महिपाल कमेड़िया द्वारा सभी शिक्षकगणों का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य रामदीन गोदारा ने भामाशाह कमेड़िया का आभार प्रकट किया। इस मौके पर व्याख्याता रामजीवण चौधरी, त्रिलोकसिंह, रामलाल जाखड़, शंकरराम, जगदीशप्रसाद, अमृतलाल, रामकँवार, संतोष चौधरी, रामपाल रलिया सहित अध्यापकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रजलानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा केक काटकर अध्यापकगणों का मुंह मीठा कराकर पुरस्कार भेंट किए। साथ ही सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामलाल मातवा, उप प्रधानाचार्य गणपतराम मेघवाल, व्याख्याता बबीता कुमावत, रामप्रकाश प्रजापत, कृष्ण चौधरी, अनिल चौधरी, गोकलराम जलवाणिया, भलाराम गोदारा, शा.शि. रामकिशोर लामरोड़, बाबूलाल राहड़, रेखाराम, भगाराम देवासी सहित अध्यापकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।