सूर्यनगरी सेवा समिति का सेवा शिविर 17 से 25 सितंबर तक

रेलवे स्टेशन पर करेगे बाबा के जातरूओं की सेवा, भोजन नाश्ता से

जोधपुर। श्री सूर्यनगरी सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष गोपाल माच्छर की अध्यक्षता में रामदेवरा जाने वाले जातरुओ के लिए समिति कार्यकर्ताओं की बैठक पाल रोड स्थित निजी होटल मे 4 सितंबर को आयोजित की गई।
मीडिया प्रभारी भंवरलाल बाहेती ने बताया कि समिति के उपाध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा की करीबन 31 वर्ष से सूर्यनगरी सेवा समिति द्वारा लगाए जाने वाला शिविर इस वर्ष भी 17 सितंबर से 25 सितंबर तक नव दिवसीय शिविर सहकारी बाजार के बाहर रेलवे स्टेशन के सामने नित्य प्रात: 7.30 से रात 9. बजे तक जिसमें रामदेवरा जाने के लिए जातरुओ के लिए सुबह शाम नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था तथा लागत से भी कम दर पर मिर्ची बड़े,समोसे, मोगर कचोरी तथा मावा कचोरी व 2 की चाय दी जाएगी।
सचिव श्याम गुप्ता ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुवें शिविर के व्यवस्था की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष कमल किशोर भूतड़ा ने बताया कि हमारे करीबन सो सदस्यों का संगठन हे शिविर में अनुशासन व सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है इस बार भी सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा अंत में सूरज प्रकाश सोनी ने सभी को धन्यवाद दिया। इससे पहले भगवान की पूजा अर्चना की गई कार्यक्रम को सफल बनाने मे वासु राठी, सुरेश डोशी, कमल सोनी अनिल तापाडिय़ा, शिव शाह, केवल सालेचा, विमल राठी, राजेंद्र चंदवानी,राजेश छाजेड़,प्रकाश भूतड़ा, कमल धुत व भँवरलाल बाहेती को अलग अलग जिम्मेवरिया का कार्य सौपा गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button