श्री प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में फूलमण्डली का आयोजन
जोधपुर। सिवांची गेट स्थित श्री प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में मंगलवार को फूलमण्डली का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी भगवान दास वैष्णव ने बताया कि शाम बालाजी की आरती के बाद बालाजी को लडूडू व पान का भोग लगाया तथा फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर लोकेन्द्र वैष्णव, गोपीकिशन वैष्णव व अन्य भक्त मौजूद थे।