व्यास मेडिसिटी में अब अहमदाबाद सिम्स मेरिंगों की सेवाएं
ओपीडी, आईपीडी के साथ रहेगी ऑपरेशन की सुविधाएं
जोधपुर। सूर्यनगरी के लोगों के लिए अब अहमदाबाद की मेडिकल सुविधाएं उनके शहर में उपलब्ध होने जा रही है । जहां मेडिकल सुविधाओं के लिए जोधपुरवासियों को बार-बार अहमदाबाद जाना पड़ता है, उनकी परेशानी को देखते हुए व्यास मेडिसिटी ने वहां के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की सुविधा जोधपुर में उपलब्ध कराने का फैसला किया और मेरिंगो सिम्स के साथ कॉलेब्रेशन कर लोगों ने यह सौगात दी है।
व्यास मेडिसिटी के अतिरिक्त अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि व्यास मेडिसिटी के 700 बेड में से 200 सुपर स्पेशिलिटी बेड अब मेरिगों सिम्स की टीम संचालित करेगी। सिम्स की टीम हार्ट, किडऩी, लीवर, बोन मेरो और लंग्स ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं सिम्स की टीम यहां जल्द शुरू करने जा रही है । इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित चिरंजीवी, आरजीएचएस और आयुष्मान भारत जैसी स्कीम के तहत भी इलाज होगा ।
इस समझौते के बाद मेरिंगो सिम्स अहमदाबाद के डॉक्टर जोधपुर के अलग-अलग हॉस्पिटल में आकर मरीज देख रहे थे, वे सभी डॉक्टर वहां न जाकर अब सिर्फ व्यास मेडिसिटी हॉस्पिटल में ओपीडी और आईपीडी देखेंगे । इतना ही नहीं जेसीआई एक्रीडेशन की मान्यता मिलने के बाद दूसरे देश के मरीज भी जोधपुर में आकर अपना इलाज करवा सकेंगे । मेरिंगो सिम्स की टीम व्यास मेडिसिटी में कार्डियक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, रीनल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और कैंसर सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण और दूसरे सुपर स्पेशिलिटी सर्जरी संभालेगी ।
व्यास मेडिसिटी के चेयरमैन मनीष व्यास ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस पहल का उद्देश्य जोधपुर के निवासियों के दरवाजे पर सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है, जिससे रोगियों को चिकित्सा उपचार के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता कम हो । उन्होने बताया कि व्यास मेडिसिटी, एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, जिसे पश्चिमी राजस्थान के पूरे क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए 700 बेड वाला अस्पताल के रूप में योजनाबद्ध किया गया है। दोनों हॉस्पिटल के कॉलेब्रेशन से अब वे सभी मरीज़ जो गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए अहमदाबाद की ओर देख रहे हैं, उन्हें आगे जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि सिम्स उनके दरवाजे पर आ रहा है।मेगा कैम्प यह रहेंगे डॉक्टर्स व्यास मेडिसिटी के अतिरिक्त अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि गुजरात में क पहला हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाले और देश का पहला ट्रांस अरोटिक ट्रांसकैथेटर वाल्व प्रत्यारोपण वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धीरेन्द्र शाह और देश का पहला लंग्स ट्रांसप्लांट करने वाले सीनीयर सर्जन डॉ. जनानेश ठक्कर और डॉ. सत्य गुप्ता सहित सीनीयर डॉक्टर्स की टीम जोधपुर के व्यास मेडिसिटी आ रहे है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ओपीडी का समय 3 सितम्बर को सुबह 9 से 2 बजे तक का रहेगा । अभी तक हजारों लोगों ने अपना इस मेगा कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है । निशुल्क ओपडी के अलावा ईसीजी, आरबीएस और बीएमआई निशुल्क किया जाएगा। साथ ही व्यास मेडिसिटी में आईपीडी की सेवाएं भी शुरू रहेगी। रविवार को जिन चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेगी उनमें सिम्स अहमदाबाद के डॉ. विकास डी पटेल, डॉ. हेमंत मेंघानी, डॉ. जयून शाह, डॉ. प्रणव ए. शाह, डॉ. वत्सल कोठारी, डॉ. अभिलाष चौकसी, डॉ. दर्शन भंसाली, डॉ. एनाघा जोप, डॉ. हीरेन केवडिया, डॉ. निलेश टोक, डॉ. अमित पटेल, डॉ. मयूर पाटिल, डॉ. केवल चंगडिया, डॉ. रिकिन शाह, डॉ. स्वाति नायक शामिल है । डॉ. धीरेन शाह एमबी, एमएस, एमसीएच, सीवीटीएस मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के कार्डियोथोरेसिक एवं वसकूलर सर्जरी विभाग के निदेशक अभी तक पंद्रह हजार ओपन हार्ट सर्जरी का इतिहास कार्डियिक सर्जरी में महारथ हासिल किए हुए हैं।
गुजरात राज्य में प्रथम सफल हदय प्रत्यारोपण सर्जरी के साथ देश भर में अब तक 39 सफल हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी न्यूनतम शल्य प्रक्रिया द्वारा हार्ट फेलियर सर्जरी, वाल रिपेयर एवं बाल हदय प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ। डॉ. प्रणव ए शाह एमएस आर्थो, डीएनबी आर्थो, एमएनएएमएस मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक एवं टोमा सेंटर के विभागाध्यक्ष, डॉ. जनानेश ठक्कर, एमबीबीएस, एमएस, जनरल सर्जरी, जटिलतम फ्रेक्चर का सफल उपचार करने में अपनी महारथ रखतें हैं।
आर्थोपेडिक के क्षेत्र में अब तक 12000 से अधिक जटिल फ्रेक्चर की सफल सर्जरी कर हैं।
डॉ. हेमंत मेंघानी एमबीबीएस, एमडी मेरिंगो सिम्स हास्पिटल में बाल रोग, बोन- मेरो प्रत्यारोपण, बाल रक्त केंसर रोग विशेषज्ञ, बाल रोग चिकित्सा में 8 वर्षो का अनुभव। बाल रक्त रोग के उपचार की उच्च सफल दर ।
मेरिंगो सिम्स स्थित हृदय एवं फेफङ प्रत्यारोपण विभाग के निदेशक डॉ. जनानेश ठक्कर द्वारा भारत में पहली बार मरीज के फेफडे का सफल प्रत्यारोपण किया गया। न्यूनतम शल्य क्रिया द्वारा फेफडे एवं हदय का सफल प्रत्यारोपण करने में माहिर ।
डॉ. जयून शाह एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के न्यूरो एवं स्पाईन सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन एवं स्लाहकार एसएमएस हॉस्पिटल एवं एमके शाह मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में गेस्ट फेकल्टी के तौर पर अपनी सेवाएं देते हैं। डॉ. वत्सल कोठारी एमबी,एमएस, एमसीएच, डीएनबी प्लास्टिक सर्जरी मेरिंगो सिम्स हास्पिटल के सूक्ष्म नाडी रोग, केंसर रोग एवं प्लास्टिक सर्जरी के विशेषज्ञ। 11 वर्षो का चिकित्सीय अनुभवडॉ. दर्शन भंसाली एमएस एमसीएच मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल में सिर एवं गले के कैंसर सर्जन हैं व अभी तक 2000 से अधिक सफल सर्जरी कर चुके हैं।
डॉ. अंघा जोपे एमबीबीएस एमएस मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार एवं ब्रेस्ट कैंसर सर्जन। ब्रेस्ट कैंसर व ओंको प्लास्टी के सफलतम उपचार करने का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव।