बाबा रामदेव मेले के तैयारियों की होगी समीक्षा
विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक 4 सितंबर को
बाबा रामदेव मंदिर मसूरिया एवं रामदेवरा-जैसलमेर
जोधपुर।मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर मेला एवं रामदेवरा (जैसलमेर) मेला-2023 की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिला मेला प्राधिकरण द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक सोमवार, 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक की जानकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रथम) जयनारायण मीना ने दी।