जोधपुर को आधुनिक बस स्टैंड की सौगात देंगे गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार एवं सोमवार को जोधपुर दौरा

जोधपुर। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 27 अगस्त, रविवार एवं 28 अगस्त, सोमवार को जोधपुर यात्रा पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत रविवार, 27 अगस्त को दोपहर बाद 2 बजे जयपुर से रवाना होकर 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। रविवार सांय 6 बजे मुख्यमंत्री महोदय बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग के शुभारम्भ समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जोधपुर में करेंगे।
श्री गहलोत अगले दिन 28 अगस्त, सोमवार को प्रातः 11.30 बजे बासनी में मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति ऑडिटोरियम एवं स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे से सांय 4.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे ।
मुख्यमंत्री श्री गहलोत सोमवार सांय 6 बजे पावटा बस स्टैण्ड के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे तथा इसके उपरान्त सांय 7 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button