राज्य सरकार के मिशन-2030 के संबंध में हितधारकों के साथ हुई कंसल्टेशन बैठक
जोधपुर। राज्य सरकार के मिशन-2030 के संबंध में महिला अधिकारिता द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों में सुधार, शिक्षा, प्रशिक्षण, आर्थिक राजनैतिक सामाजिक सशक्तिकरण, सुरक्षा संरक्षण एवं बचाव एवं अन्य किसी क्षेत्र अथवा मुद्दों से संबंधित सुझाव/नवाचार के लिए संबंधित हितधारकों से गहन परामर्श के लिए शुक्रवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार, जिला परिषद में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित हुई।
महिला अधिकारिता विभाग जोधपुर के उपनिदेशक श्री फरसाराम विश्नेाई ने बताया कि बैठक में राजस्थान मिशन-2030 के उद्देश्यों, अपेक्षाओं तथा राज्य सरकार की हितधारकों से अपेक्षाओं के संबंध में संबोधन तथा विचार/सुझाव आमंत्रित किये गये।
बैठक में संरक्षण अधिकारी, श्रीमती सुनीता श्री योगेन्द्र देथा, सचिव संबल संस्थान श्रीमती सुशीला बोहरा, सुपरवाईजर ब्लॉक पीपाड़ शहर श्रीमती पल्लवी कुल्हरी, सुपरवाईजर ब्लॉक केरू श्रीमती खुशबु पारीक, सहायक प्रोफेसर केएन कॉलेज डॉ विनिता चौहान, परीवीक्षा अधिकारी बाल अधिकारिता विभाग डॉ. सरोज कुमार चौहान, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बाल अधिकारिता विभाग श्री बन्नालाल, एएओ बालिका गृह श्री रोनिल खान, एचएसआई नारी निकेतन से श्रीमती रूकमणी गढवाल, दूसरा दशक एनजीओ से श्री राजेन्द्र बोहरा, संभली ट्रस्ट से श्रीमती अरूणिमा सोनी, निखार शिक्षण संस्थान से सुश्री नीलोफर काजी तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेण्टर एवं इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र के प्रबंधक एवं परामर्शदाता, विभागीय साथिन तथा लाभार्थी किशोरी बालिकाएं उपस्थित हुई तथा इनके द्वारा सुझाव प्रस्तुत किये गये।