मौला पीर पठान ख्वाजा शाह मोहम्मद सुलैमां तौंसवी 178वां उर्स मुबारक 24 से 26 अगस्त को
यूपी के मशहूर कव्वाल शहबाज अली वारशी देवा शरीफ कव्वालिया पेश करेंगे
जोधपुर। मौला पीर पठान ख्वाजा शाह मोहम्मद सुलैमां तौंसवी रह. अ. गुलाब सागर, राजमहल स्कूल पास वालों का 178वाँ उर्स मुबारक 24 से 26 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
हकीर पीर अब्दुल मजीद हसनी नजमी सुलेमानी चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मौला पीर पठान ख्वाजा शाह मोहम्मद सुलैमां तौंसवी (रह.अ.) गुलाब सागर, राजमहल स्कूल पास वालों का 178वाँ उर्स मुबारक 24 से 26 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
उर्स के कार्यक्रम 24 अगस्त को कुरआन ख्वानी दोपहर 2.30 बजे, 25 अगस्त को चादर की रस्म की अदा की जाएगी व शाम को महफिले शमां कव्वाली प्रोग्राम होगा। जिसमें यूपी के मशूहर कव्वाल शहबाज अली वारशी देवा शरीफ व सरफद्दीन नईमुद्दीन नागौर, शौकत अंदाज एण्ड पार्टी जोधपुर मनमोहक कव्वालिया पेश करेंगे।
26 अगस्त दोपहर 3 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी एवं कमेटी के जानिब से लंगर का आयोजन किया जाएगा। उर्स समापन की घोषणा की जाएगी। उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान इस दौरान खास मेहमान पीर गुलाम शब्बर सुलेमान, सज्जादा नशीन ख्वाजा अब्दुल सलाम सुलेमानी (नागौर), पीर मोहम्मद इकबाल रौनक सुलेमान (नागौर), पीर अब्दुल हमीद फारूकी (जोधपुर), पीर नजमूद्दीन लतीफी नजमी सुलेमानी अल फारूकी (जोधपुर), पीर मोहम्मद शाहिद सुलेमानी (नागौर शरीफ), अब्दुल सत्तार सुलेमान, बुन्दु खां अब्बासी शिरकत करेंगे।