पंवार स्मृति सर्वधर्म सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 

जाट समाज की जाखड़ ट्रैवलर्स ने जीता खिताब

जोधपुर। स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी एवं ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रही स्वर्गीय नरेंद्र पंवार की स्मृति में सर्वधर्म सर्व समाज टी 20 भारतीय प्रीमियर लीग ( बीपीएल ) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार रात्रि को स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी डीपीएस मैदान पर दुधिया रोशनी में खेला गया।

जिसमें जाट समाज की जाखड़ ट्रैवलर्स ने माली समाज की ब्लू सिटी क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर किताब अपने नाम किया। ब्लू सिटी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए।

जाखड़ ट्रेवल्स की ओर से सवाई चौधरी ने 4 व अजय धारणिया ने तीन विकेट लिए। जवाब में जाखड़ ट्रेवल्स की टीम ने चार विकेट खोकर विजई लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन काकोड़िया ने 39, शुभम गढ़वाल ने 26 एवं रोहित खीचड़ ने 22 रन का योगदान दिया। विपिन भाटी ने दो विकेट लिए। प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़, स्पार्टन क्रिकेट अकादमी के निदेशक प्रद्योत सिंह चंपावत व शाहरुख पठान, कोनार्ड क्रिकेट क्लब के भागीरथ शर्मा, जेएनयूवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, सीनियर क्रिकेटर संदीप पवार एवं क्रिकेट कोच ज्ञान सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रोहित खिचड़, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब शुभम गढ़वाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार सव्य गजराज को दिया गया। इस दौरान आयोजन सचिव अमीन खान, संयोजक कुलवंत सिंह सोलंकी, मीडिया प्रभारी महीराम बिश्नोई व वसीम अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button