फूड पैकेट पाकर लोगों के चेहरे खिले
वार्ड नंबर 10 व 12 में फूड पैकेट का वितरण शुरू
आमजन ने राहत सामग्री पाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार
जोधपुर। चौपासनी चौखा वार्ड सख्ंया 10 व 12 में राशन विक्रेता व युसूफ राठौड़ द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही फूड पैकेट योजना के तहत राशन धारकों द्वारा फूड पैकेट वितरित किए।
मीडिया प्रभारी तब्बसुम बानों ने जानकारी देेते हुए बताया कि चौपासनी चौखा वार्ड संख्या 11 व 12 में राशन विक्रेता द्वारा फूड पैकेट वितरिण शुरू कर दिया गया है। इस दौरान युसूफ राठौड़ द्वारा आमजन को फूड पैकेट वितरित किए गए। वहीं लोगों ने फूड पैकेट पाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आभार व्यक्त किया। इस योजना से लोगों में जबरदस्त उत्साह है।