मुंडारा में नकली घी के संदेह पर 174 लीटर घी जप्त

पाली। जिले में चल रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत पाली की खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को मुंडारा गांव में कार्रवाई कर नकली घी के संदेह पर 174 लीटर घी जब्त किया तथा घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया। सीएमएचओ डॉ.इंदर सिंह राठौड़ ने बताया कि पाली जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी है। अभियान के तहत मुखबिर से इतना मिली कि जिले के मुंडारा कस्बे में नकली घी की बिक्री जोरों से की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की इतला पर पाली चिकित्सा विभाग में कार्यरत खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा के नेतृत्व में टीम ने रविवार को मुंडारा कस्बे में दबिच दी गई तो वहां पर विशवा नामक ब्रांड का घी बेचना पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान वहां से 174 लीटर घी जब्त किया तथा घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा के साथ डीईओ ओमप्रकाश प्रजापत भी साथ रहे। सीएमएचओ डॉ. राठौड़ ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button