गायों हरा चारा खिलाकर मनोनीत पार्षद ईदु खा मेहर ने जन्मदिन मनाया

मजार पर चादर पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआएं मांगी

जोधपुर। मनोनीत पार्षद ईदु खा मेहर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कब्रिस्तान मे पौधरोपण कर व पक्षियों के परिण्डे लगाकर व भादरिया गौशाला चौखा में गायों को हरा चारा खिलाकर अपना 61वां जन्मदिन सेवा कार्यों के रूप में मनाया।
मीडिया प्रभारी रसूल बक्स ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोनीत पार्षद ईदु खा मेहर ने अपने 61वें जन्मदिन के अवसर पर भादरिया गौशाला चौखा में गायों को हरा चारा खिलाकर व रोहिला खुर्द गाँव में कब्रिस्तान में पौधरोपण कर व पक्षियों के परिण्डे लगाकर अपना जन्मदिन सेवाकार्यों के रूप में मनाया। इस दौरान रोहिला खुर्द हजरत ख्वाजा पीर के मजार पर चादर व फूल पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी।

इस दौरान अब्दुल जब्बार कालू भाई पेन्टर, जफरदीन खा, जबरदीन खाजी, आमीन खाजी, नसीरदीन खाजी, फिरोज खाजी, रसूल बक्श, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, शाकीर खान पप्सा, रियाज खान मुल्लाजी, योगेश चौधरी, युसूफ खान, अमीना बानो, मेहराज मेहर सहित कई गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button