119 आरएएस अधिकारियों के तबादले
कई जिलों में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त और एडीएम बदले, छह एपीओ अधिकारियों को पोस्टिंग मिली
जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 119 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव ने से नई जगह जॉइन करने के निर्देश कार्मिक विभाग की ओर से दिए गए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार अधिकारियों की पोस्टिंग कर रही है। ताकि आचार संहिता लगने से पहले सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके और इसका फायदा सरकार को चुनावों में मिले। तबादलों में 52 एसडीओ का तबादला किया गया है जबकि तहसीलदार सेवा से पदोन्नत 11 को इस सूची में जगह दी गई है। छह एपीओ अधिकारियों को पोस्टिंग मिली है जबकि 51 रिक्त पदों को भरा गया है। एक आरएएस का तबादला निरस्त किया गया है जबकि एक आरएएस को एपीओ किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने राजस्थान विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार लगा दिया हैं। यह पद खाली चल रहा था। आरएएस मूलचंद को आरयू में रजिस्ट्रार लगाया गया है। वहीं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त से लेकर कई जिलों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बदल दिए हैं। आरएएस अधिकारी परशुराम धानका को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त भरतपुर, महावीर खराड़ी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर, ओमप्रकाश विश्नोई को संभागीय आयुक्त बीकानेर लगाया गया है। इसी तरह से आरएएस अधिकारी चेतन चौहान को एडीएम झालावाड़, निशु कुमार अग्निहोत्री को एडीएम करौली, राकेश कुमार प्रथम को एडीएम नागौर, धीरेन्द्र सिंह को एडीएम ब्यावर, ओमप्रकाश सहारण को एडीएम अनूपगढ़, ओम प्रकाश बिश्नोई-प्रथम को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जोधपुर व चम्पालाल को भी एडीएम जोधपुर लगाया हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों में उपायुक्त व अतिरिक्त आयुक्त बदल दिए हैं। वहीं जहां यह पद खाली थे, वहां अधिकारियों को लगाया गया हैं। इसी क्रम में आरएएस अधिकारी सुधांशु सिंह को उपायुक्त नगर निगम उदयपुर, करतार सिंह को उपायुक्त नगर निगम हेरिटेज जयपुर, मनीषा चौधरी उपायुक्त नगर निगम ग्रेटर जयपुर, जवाहर लाल जैन को उपायुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण, कार्तिकेय मीणा को उपायुक्त नगर निगम कोटा उत्तर लगाया गया है। वहीं राजस्थान रोडवेज में लंबे समय से खाली चल रहे कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) के पद पर लगाया गया है। आरएएस अधिकारी गोविंद सिंह राणावत को कार्यकारी निदेशक खान एवं खनिज लिमिटेड में लगाया हैं। अजीत सिंह राजावत को अतिरिक्त आयुक्त सीएडी आईजीएनपी बीकानेर लगाया है।