महाकालेश्वर महादेव का 29वां पाटोत्सव कल
जोधपुर। बी सेक्टर शास्त्रीनगर स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर का 29वां पाटोत्सव शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर के पुजारी प्रभाकर श्रीमाली ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकालेश्वर महादेव का पाटोत्सव श्रावक शुक्ल पक्ष तृतीया शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां शुरु कर दी है। शनिवार को आयोजित होने वाले 29वें पाटोत्सव के तहत दोपहर 12.15 बजे सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक, 3 बजे सत्संग, सांय 5 बजे संत समागम व प्रवचन, 7 बजे भोग आरती व 7.30 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। थैलोजी ने बताया कि शनिवार शाम को ऋतु पुष्पों की फूलमण्डली से शिव परिवार का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। श्रीमाली ने बताया कि महाकाल की 25वीं सिलवर जुबली पर मंदिर में प्रसादी का आयोजन कर पाटोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके तहत मंदिर पर विशेष रोशनी भी की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।