आजादी थीम वाली मेहंदी लगाकर दिया देशभक्ति का संदेश

रेणु भदरार ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष थीम वाली मेहंदी लगाई

जोधपुर। सूरसागर राजबाग निवासी थीम मेहंदी कलाकार रेणु भदरार ने हमेशा थीम आधारित जागरूकता संदेश देने वाली मेहंदी लगाती हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर विशेष थीम मेहंदी लगाकर हर साल की तरह इस बार भी देशभक्ति का संदेश दिया है। रेणु ने अपनी मेहंदी की डिजाइन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाए, तिरंगा हाथ में लिये भारत माता, लाल किला, आजादी का पिंजरे जैसी कृतियां बनाई। इसके अलावा इस मेहंदी डिजाइन में उंगलियों पर आई लव इण्डिया, मेरा भारत महान, जय हिन्द, माँ तुझे सलाम जैसे स्लोगन भी लिखें।
रेणु भदरार को इस थीम मेहंदी कला के लिए नारी गौरव सम्मान एवं जोधपुर रत्न से सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा रेणु कई मेहंदी प्रतियोगिताओं में भी विजेता रही है। हाल ही नगर निगम दक्षिण जोधपुर सावन महोत्सव 2023, लोकानुरंजन मेला 2023, मारवाड़ समारोह सहित कई स्थानीय कार्यक्रम में भी  सम्मानित किया गया है। रेणु भदरार ने कहा कि मुझे मेरे काम से समाज में एक नई पहचान मिली है। मैं अपनी कला से समाज में जागरुकता लाने का प्रयास आगे भी निरंतर करती रहूंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button