संवित धाम आश्रम में लक्ष्मीनारायण यज्ञ 16 को

1008 कमल पुष्पों से दी जाएगी आहुति

जोधपुर। पवित्र पुरूषोत्तम मास के सम्पूर्ण होने पर 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे से दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम में 9 कुंडीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ आयोजित किया जाएगा। संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर, अर्बुदाचल के महंत स्वामी नारायण गिरि महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले यज्ञ में भगवान विष्णु की मालपुओं की अर्चना के साथ साथ 1008 कमल पुष्पों से अर्चना और आहुति दी जाएगी। एक लाख इक्कीस हजार आहुति के साथ सायं 5.30 बजे पूर्णाहुति होगी।

संवित साधनायन संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंघल और डा सी एस कल्ला ने बताया कि परमहंस स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के शिष्यों द्वारा पूरे पुरुषोत्तम मास में जोधपुर शहर के अलग अलग क्षेत्रों, मोहल्लों व सार्वजनिक मंदिरों में विष्णु सहस्रनाम का पाठ व संकीर्तन किया गया तथा पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस पर संवित धाम आश्रम में 16 अगस्त को 9 कुंडीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद शाम को 6 बजे धर्मसभा होगी जिसमें स्वामी नारायण गिरि महाराज आशीर्वचन देंगे।

संस्थान के सहसचिव शेखर थानवी और महेश हर्ष ने बताया कि सर्वप्रथम गणपति पूजन, सप्त मातृका, षोडश मातृका, ब्रह्मा, पीठादी पूजन के साथ मुख्य पीठ पर भगवान विष्णु का विस्तृत पूजन और कमल पुष्प, मालपुओं से अर्चना होगी। गुरु पूजन के बाद यज्ञ प्रारंभ होगा जिसमे भगवान गणपति, देवी के साथ पुरुष सूक्त, श्रीसूक्त, विष्णु सहस्रनाम सहित अन्य देवताओं के निमित्त घी, साकल्य, कमल कंठ, तिल, जौ, मेवा और कमल पुष्पों से लगभग एक लाख इक्कीस हजार आहुतियां लगाई जाएगी। संवित धाम की यज्ञ शाला को गोबर से नीप कर शुद्ध कर दिया गया है और अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास के आचार्यत्व में पंडितों के सामूहिक वैदिक मंत्रों की गूंज से यज्ञ जा आयोजन होगा। नेमाराम गहलोत, पुखराज चौधरी, अनुज अवस्थी, संतोष पुरोहित, ओमप्रकाश पुरोहित, तरुण व्यास, शैलेश व्यास, जयशंकर पुरोहित, महेश जोशी, संतोष व्यास व दिव्यांश सहित अनेक साधक यज्ञ की तयारियों को अंतिम रूप देने में लगे है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button