लॉयन्स मारवाड़ द ग्रेट का पदस्थापना पुरस्कार वितरण समारोह
विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ मनाया चार्टर-डे
जोधपुर। लॉयन्स क्लब जोधपुर मारवाड़ द ग्रेट की वर्ष 2023-2024 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पदस्थापना व पुरस्कार वितरण समारोह तत्व रेस्टोरेन्ट सरदारपुरा के सभागार में आयोजित हुआ।
पूर्व प्रान्तपाल लॉयन सुरेश गोयल पदस्थापना अधिकारी के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन नीतू विधानी, अध्यक्ष लॉयन नीलम डागा, सचिव लॉयन मंजूला अरोड़ा, कोषाध्यक्ष लॉयन योगिंता टॉक, सह सचिव लॉयन वंदना फुलवानी, सह कोषाध्यक्ष लॉयन सुनिता गांधी धी, प्रथम उपाध्यक्ष लॉयन सुरभि चौधरी,द्वितीय उपाध्यक्ष लॉयन रीता सेन, क्लब एंडमिस्ट्रेड लॉयन मंजू जैन, क्लब सेवागतिविधि चेयरपर्सन लॉयन गोपी केसवानी, क्लब मेम्मबरशिप चेयरपर्सन लॉयन संगीता पारख, बिजनेस चेयरपर्सन लॉयन मीनाक्षी अरोड़ा, टेल टिवस्ट्र लॉयन श्रीकातं रामावत व टेमर लॉयन राजु मुथा को शपथ दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि डॉ संगीता लुंकड़( केन कॉलेज डारेक्टर) की मोेटिवेशनल स्पीच से नई उमंग व जोश के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली। लॉयन मंजू जोशी द्वारा मंच का संचालन खुबसुरत तरीके से किया गया। समारोह में रीजन चेयरपर्सन लॉॅयन निर्मल सिंह कच्छवाह , लॉयन आर के ओझा , केबिनेट सेक्रेटरी लॉयन सुब्रमणी, लॉयन ज्ञानेशवरी दीक्षित व वरिष्ठ पदाधिकारी लॉयन बाबुलाल शाह सम्मिलित हुए। क्लब द्वारा पांच सेवा गतिविधियां सम्पन्न कर, इसी के साथ घेवर से चार्टर-डे मनाया गया।