शब्बीर हुसैन (सोनू पठान) जोधपुर जिला प्रचार मंत्री नियुक्त
नेहरू बिग्रेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया
जोधपुर। नेहरू बिग्रेड के प्रदेशााध्यक्ष नन्दलाल सारस्वत के निर्देशानुसार नेहरू बिग्रेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जोधपुर कांग्रेस आई के जिलाध्यक्ष सलीम खान रंगरेज ने अपनी वार्ड कार्यकारिणों का विस्तार करते हुए शब्बीर हुसैन (सोनू पठान)को नेहरू बिग्रेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जोधपुर कांग्रेस आई में जोधपुर जिला का प्रचार मंत्री पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
जिलाध्यक्ष सलीम रंगरेज ने बताया कि शब्बीर हुसैन (सोनू पठान) को यह नियुक्ति उनके समाज सेवा कार्यों व ईमानदारी व लगन से अपने कार्यों को अंजाम दे रहे है। इसी लगन को देखते हुए इन्हे जोधपुर जिला प्रचार मंत्री पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अत: संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।