इंक्लाइंड बेंच फ्रेस प्रतियोगिता संपन्न

राष्ट्रीय स्तर की स्ट्रैन्थ लिफ्टिग

जोधपुर। 33 वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इंक्लाइंड बेंच प्रेस सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर, महिला व पुरुष प्रतियोगिता 2023 का आयोजन भंडारी दर्शक मंडप स्टेडियम उदयपुर राजस्थान में 26 से 30 जुलाई 2023 तक आयोजन हुआ।
जिला स्टैंथ लिफ्टिंग संघ जोधपुर के अध्यक्ष उमेश सांखला, सचिव नरेश कुमार गोयल , संरक्षक विशन सिंह चौहान व घनश्याम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत से 22 राज्यों के 900 खिलाडिय़ों ने भाग लिया । जिसमें राजस्थान जोधपुर के खिलाडिय़ों ने अपना लोहा मनवाते हुए, विभिन्न भार वर्गो में 17 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक , 12 कांस्य पदक कुल 41 पदक जीते । उक्त प्रतियोगिता में नरेश कुमार गोयल ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। हैक लिफ्ट में नरेश कुमार गोयल ने नेशनल का नया कीर्तिमान बनाया व हाईएस्ट टोटल का भी कीर्तिमान बनाया । उक्त प्रतियोगिता में ऑवर ऑल इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप ट्रॉफी मैन एंड वूमेन दोनों ट्रॉफी राजस्थान ने जीती । सबजूनियर वर्ग में संदीप पोपावत स्वर्ण पदक , हिमेश कुमावत स्वर्ण पदक , मोहक सुथार स्वर्ण पदक , दीपक पुरोहित स्वर्ण पदक, खुशी राठौड़ स्वर्ण पदक , प्रियंका चांडा दो स्वर्ण पदक , गौरव सिंह गहलोत दो कांस्य पदक , मोहक सुथार कांस्य पदक , दीया कांस्य पदक जीते । जूनियर वर्ग में हिमेश कुमावत स्वर्ण पदक , कृष्णा चाण्डा स्वर्ण पदक, प्रियंका चाण्डा दो स्वर्ण पदक, गौरव सिंह सोलंकी रजत पदक , संदीप पोपावत रजत पदक, कमल किशोर रजत पदक, कृष्णा चाण्डा रजत पदक, लक्ष्यता पुरोहित रजत पदक, गौरव सिंह गहलोत कांस्य पदक, कमल किशोर कांस्य पदक , लक्ष्यता पुरोहित कांस्य पदक जीते सीनियर वर्ग में सुनील कुमार स्वर्ण पदक , अवधेश सांखला स्वर्ण पदक , प्रियंका चाण्डा स्वर्ण पदक , संदीप पोपावत रजत पदक , कुलदीप सिंह परिहार रजत पदक , पृथ्वी पुरोहित रजत पदक , सुनील माली रजत पदक , गौरव सिंह सोलंकी कांस्य पदक, कमल किशोर कांस्य पदक, स्वरूप भार्गव कास्य पदक जीते मास्टर वर्ग में नरेश कुमार गोयल स्वर्ण पदक , परमानंद प्रजापत स्वर्ण पदक , घनश्याम सिंह रजत पदक , मंजू राठौड रजत पदक , विनोद कुमार शर्मा दो कांस्य पदक, मंजू राठौड़ कांस्य पदक जीते। पाली के मांगू सिंह दुदावत ने भी मास्टर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता । सभी खिलाडिय़ों का जोधपुर पहुंचने पर संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया । बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button