राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित हुआ सत्र “हर घर ध्यान”

जोधपुर। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के तत्वावधान मे भारत सरकार द्वारा अभियान “आजादी का अमृत महोत्सव”  के अन्तर्गत सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की सीनियर प्रशिक्षक श्रीमताई प्रीति भंडारी द्वारा “हर घर ध्यान” सत्र का आयोजन किया गया।
श्रीमती भंडारी ने विद्यार्थियों को बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न ध्यान और प्राणायाम तकनीकों का उपयोग करके लोग स्वयं को तनाव मुक्त कर सकते हैं और जीवन में शांति, सुख और समृद्वि की अनुभूति कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह संस्था एक सकारात्मक समुदाय और ध्यान के प्रशंसकों का संगठन है जो समृद्व और संतुष्ट जीवन जीने के मार्गदर्शक के रूप में माना जाता है।

 इस आर्ट ऑफ लिविंग सत्र का लगभग 500 लोगा ने उत्साह से लाभ उठाया। यह सत्र उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र कुमार महावर के मार्गदर्षन में हुआ व श्री नरपत सिंह जैतावत,कमाण्डेन्ट आरपीटीसी, उप अधीक्षक पुलिस श्री बुद्वाराम, उप अधीक्षक पुलिस श्री जीवनलाल एवं संचित निरीक्षक आरपीटीसी श्री राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button