भोगीशैल परिक्रमा : ब्रज की कृष्ण लीला से सराबोर हुए श्रद्धालु
कई सेवा समितियों द्वारा सेवा कार्य किया गया ।
जोधपुर । भोगीशैल परिक्रमा यात्रा के चोथे दिन दिन यात्रिगण बडली से प्रस्थान कर बैधनाथ महादेव पहुचे आज ब्रज की कृष्ण लीला से सराबोर हुए श्रद्धालु सेवा समितियों ने पलक पावडे बिछा स्वागत किया ।
हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा आयोजित भोगीशैल परिक्रमा यात्रा के सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत के अनुसार परिक्रमा यात्रा चौपासनी से प्रस्थान कर श्रीजी बैठक, अरना, जरना, भदरेसीया महादेव, कदम कण्डी से बडली पहुचे वहा पर 15
खेडापति बालाजी मन्दिर होते हुए चैपासनी पहुची वहा पर 15000 से अधिक भक्तो को बैठाकर दाल बाटी चुरमा का भोजन कराया गया
आयोजन समिति संयोजक कैलाश जाजू, ने बताय की आज सुबह बडली से प्रस्थान कर केरू बेरू रोड, सोढा ढाणी भुरी बेरी बहस्पति कुण्ड होते हुए बैधनाथ महादेव पहुचेगे दिन व रात्रि विश्राम करेगे ।
इस अवसर पर मथुराभजन गायक महेन्द्र सिंह पंवार, मुकेश गौड, तखतसिंह महाराज, संजय पंचारिया, पप्पू भाट, गीता मेवाडा, मंजू डागा, सुरेश व्यास, गौरीशंकर गाॅधी भजनों की सरीता बहाई।
कोषाध्यक्ष राकेश गौड व मुख्यमेला व्यवस्थापक मदन सैन ने बताया की श्री मित्र सेवा समिति महेश्वरी समाज द्वारा भोजन, श्री कृष्ण हिन्दू सेवा समिति द्वारा भोजन, सैन समाज पुरबिया युवा संस्था द्वारा भोजन, मारवाड दुध उत्पादक समिति घाची समाज द्वारा माखनीय लस्सी, गाॅच्छा समाज द्वारा निम्बू पानी, सनातन सेवा समिति द्वारा चाय-नास्ता, शिव प्याउ द्वारा शितल जल, गणेश सेवा समिति द्वारा भोजन, ब्राहम्ण स्वणकार कैलाश प्याउ द्वारा शितल जल, बाबा रामदेव सेवा समिति द्वारा लागत मूल्य पर खाद्य सामग्री, पे्रमकिशोर होम्योपेथि द्वारा प्राथमिक उपचार, भारत सेवा संस्थान द्वारा प्रार्थमिक उपचार एम्बूलेन्स, सुदर्शन सेवा समिति द्वारा एम्बूलेन्स, बालाजी महिला मण्डल चोट मोच, रामद्वारा जयपुर द्वारा जल पान, सहीत कई सेवा समितियों द्वारा सेवा कार्य किया गया ।
परिक्रमा यात्रियों का समान एक विश्राम स्थल से दूसरे विश्राम स्थल पर पहुचाने के लिए तुलसीदास वैष्णव, नरेन्द्र गहलोत के नेत्तव में चार ट्रको सामान पहुचया गया ।
समर्पित सेवा कार्य में लगे हुए है लख्मीचंद किसनानी, तुलसीदास वैष्णव, दिनेश रामावत, नरेन्द्र गहलोत, महेन्दसिंह तंवर, महेश गहलोत, हनवन्तराज गाॅच्छा, विजय सिंह परिहार, अनिल बंग, नवरत प्रजापत, गोविन्दसिंह राठौड, दिनदयाल पुरी, अशोक प्रजापत सेवाए दी।
बडली में मुख्य आकर्षणः राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष विनायका जेस मालू के निदेशन में परिक्रमा श्रद्धालुओं के लिए भक्ति रस की सरिता बहाने के ब्रज की प्रदीप शर्मा एण्ड पाटी द्वारा कृष्ण लीलाएॅ मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया ।