सूर्यनगरी में अपने मुकाम खड़े हुए मोहर्रम (ताजिये)

मोहर्रम पर्व की व्यवस्था 140 कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्था

जोधपुर। सूर्यनगरी में शुक्रवार शाम को मोहर्रम (ताजिये) अपने-अपने मुकाम पर खड़े हो गए। जो शनिवार को देर रात मुकाम पर खड़े रहेंगे। इस दौरान विभिन्न इलाकों मोहर्रम एकता कमेटी 140 कार्यकर्ता संंभालेंगे व्यवस्थाएं।
मोहर्रम एकता कमेटी के जिला प्रवक्ता नदीम बक्ष ने बताया की आज शुक्रवार को शाम से मोहर्रम (ताजिये) अपने अपने मुकाम पर खड़े किये गये। ये पुरी रात व शनिवार देर रात खड़े रहेंगे।
मोहर्रम एकता कमेटी के अघ्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की यौम-ए-आशूरा यानि मोहर्रम के 10वें दिन को मातम का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करीब 1400 साल पहले मुहर्रम के 10वें दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। कर्बला की जंग में उन्होंने इस्लाम की रक्षा के लिए अपने परिवार और 72 साथियों के साथ शहादत दी। यह जंग इराक के कर्बला में यजीद की सेना और हजरत इमाम हुसैन के बीच हुई थी। कर्बला के मैदान में शहीद हो गये थे हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म की मान्यता के मुताबिक, हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम माह के 10वें दिन कर्बला के मैदान में शहीद हो गये थे। उनकी शहादत और कुर्बानी के तौर पर इस दिन को याद किया जाता है।
सूर्यनगरी में शुक्रवार की रात शाम ए गरीबा की रात मनाई गई ओर पुरी रात व अगले पुरे दिन तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शहादत ए शहीदे इमाम हुसैन की याद में मस्जिदों में तकरीरों का आयोजन के साथ-साथ तमाम मुस्लिम मोहल्लों में हजरत इमाम हुसैन की याद मे दलीम, शर्बत, खीर, दलिया, चावल व अन्य सामग्री बनाकर आने-जाने वाले तमाम लोगों में बांटी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुरे दिन यह दौर जारी रहेगा व पूरे दिन से देर रात तक जारी रहेगा। शनिवार देर रात को मोहर्रम अपने-अपने स्थान से उतार लिए जायेंगे ओर उनको अपने मुकाम पर रख दिये जाएंगे। मोहर्रम पर्व पर कमेटी की ओर से 140 कार्यकर्ता पुरे मोहर्रम पर्व की व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी सोपीं गई है। यह सभी कार्यकर्ता सभी क्षेत्रों में अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखाई देंगे।
यह सभी रहेंगे मोहर्रम पर्व की व्यवस्था व देखरेख में : उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, उस्ताद अब्दुल वहीद खान, उस्ताद रफीक कुरैशी, उस्ताद सुबराती खान अब्बासी, उस्ताद आबिद छीपा, उस्ताद फारूक सोलंकी, उस्ताद शोएब, अजीज पठान, इंसाफ अली भाईजान, फिरोज खान, आबिल खान, मोहम्मद शकील, रईस बक्ष, मोहम्मद रईस, मोहम्मद एजाज,मंसुर अली, तसलीम खिलजी, गुलाम शबर, साबीर कुरैशी सहित सभी पदाधिकारी सदस्य व तमाम कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button