मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी का पैदल मार्च
जिला कलक्टर को महामहिम के नाम सौपा ज्ञापन
जोधपुर/ सिरोही। जोधपुर में कांग्रेस ने आज रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों , अल्पसंख्यकों के विरुद्ध बढते अत्याचार को रोकने में विफल भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान व दक्षिण जिलाअध्यक्ष नरेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। मणिपुर में हो रही ऐसी बर्बरता पर भाजपा मौन है। उन्होंने बताया कि आदिवासियों के साथ हो रहे ऐसे व्यवहार के खिलाफ विरोध जताते हुए कांग्रेस कार्यालय से सोजती गेट, नई सड़क चौराह हाईकोर्ट रोड होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि देश में अमन, चैन, भाईचारे व सभी जाति, धर्म, वर्ग, महिला, पुरुषों, बच्चों का मानसम्मान उनके अधिकारों की रक्षा हो, देश में खुशहाली हो समृद्ध शाली, विकसित राष्ट, विकासशील राष्ट बनाने में सरकारें अपना योगदान दे, नफरत फैलाने और अशांति पैदा करने की राजनीति नहीं करें, अगर मणिपुर में मानवीय मूल्यों की हत्या यह हिंसा समाप्त नहीं की गई तो कांग्रेस संगठन अपने देशवासियों के लिए प्रत्येक भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
रैली में पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, विधायक मनीषा पंवार, प्रो अय्यूब खान, दक्षिण अध्यक्ष नरेश जोशी, प्रभारी भरत मेघवाल, भूरा राम सीरवी, ओम राम मेघवाल, नरपत पन्नू, रमेश बोराणा, कीर्ति भील, सचिन सरवटे, अनील टाटिया माजिद गौरी, विजय लक्ष्मी पटेल, नेमाराम बेरा, प्रितम शर्मा, ओमकार वर्मा, हेमन्त शर्मा, सोहन लाल गरबा, हरेंद्र सिंह राठौड़, बाबूलाल गहलोत, हेम सिंह गहलोत, अख़्तर ख़ान, त्रिलोक मेहरा, भवर लाल हटवाल, परम सुख, रामनिवास गोदारा, एम एन. रॉय,रिज़वान राजा, अ समद, इक़बाल मौलानी, विनोद जांगिड़, डा.वीरेंद्र माथुर, ऋषि माथुर, आदि कार्यकर्ता साथ थे।
सिरोही : जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही के बैनर तले मणिपुर में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आयोजित पैदल मार्च में सैकडो कांग्रेसियों ने भाग लिया। पैदल अंहिसा सर्किल से पैलेस रोड, सरजवाब गेट, बस स्टेण्ड, नगरपालिका चौराहे, राजमाता धर्मशाला होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा जहां मुख्यमंत्री सलाहकार सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, जिला अध्यक्ष आनंद जोशी, जिला प्रभारी अंजना मेघवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाद पैदल मार्च को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढा ने कहां कि भारतीय जनता पार्टी यानि भारत जलाओ पार्टी, बीजेपी यानि बहुजन जलाओ पार्टी, बेटी जलाओ पार्टी। हमारा देश हमारे पुरखो, हमारे महापुरूष, हमारे संत महात्मा जिन्होने हमे उद्घोष दिया वसुधेव कुटुम्बकम का देश है। आज हमारे उस भारत देश की भूमि पर क्या हो रहा है। आप लोगो ने देखा होगा कि मणिपुर में घटना होने के बाद जो विडियों 77 दिन बाद सोशल मीडिया पर आये उसे देखने के बाद सबका सिर शर्म से झुक गया लेकिन भारत की जनता ने जिन्हें 310 का बहुमत देकर देश की सत्ता पर बैठाया था, उन्हें इस घटना से कोई सरोकार नही है।
लोढा ने कहां कि मै देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि मणिपुर की बेटियां आपकी बेटियां नही थी अगर थी तो आपने भारत की संसद में अब तक मणिपुर के मामले कुछ क्यो नही कहां। मणिपुर के मुख्यमंत्री का हमारी बेेटियों के लिए अशोभनीय बयानबाजी ने हर एक को शर्मिंदा कर दिया है।
विधायक संयम लोढा ने कहां कि यह पैदल मार्च देश के लोगो को जगाने को लेकर, लोगो के अंदर चेतना पैदा करने का कार्यक्रम है। जो घटना मणिपुर में हुई वो देश में कहीं भी हो सकती है। अगर देश की सरकार बलात्कारियों के साथ खडी हो जाएगी, गुंडो के साथ खडी हो जाएगी तो देश की जनता का क्या होगा। भाजपा का यह आचरण पुराना नही है। आज प्रधानमंत्री से सवाल पूछा तो सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया। देश के प्रधानमंत्री को संसद में आकर बयान देने की बात पर इतनी बडी सजा। जनता किसी को सत्ता जिंदगी भर ठेके पर नही देती, लोगो के साथ न्याय होना चाहिए। 100 स्मार्ट सिटी, डिजीटल इंडिया, स्वच्छ भारत का नाम लेकर सत्ता में आये थे उनका क्या हुआ। हम मांग करते है मणिपुर की सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। देश के प्रधानमंत्री से मांग करते है कि संसद में आकर मणिपुर की घटना पर अपना बयां दे। इस लडाई को हम सबको मिलकर लडना है, यह लडाई गांव गांव तक पहुंचनी चाहिए, यह महिला विरोधी सरकार है इस सरकार को उखाड फैकना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद जोशी ने मणिपुर में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के बारे में कहां देश की भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढाओं के नारे देकर सत्ता में आयी लेकिन सत्ता में आते ही बेटी विरोधी बनकर रह गई। देश के अकेले मणिपुर राज्य में दर्जना ऐसी वारदाते हो चुकी है जो शर्मसार करने के लिए काफी है। उन्होंने अंत में जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जिले की प्रभारी सचिव व विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, राजेंद्र सांखला, जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रधान लीलाराम ग्रासिया, जीएसएस अध्यक्ष हिमपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सिरोही तेजाराम मेघवाल, मोहनसिंह देवड़ा, भुपेंद्रसिह लाखाराम चौधरी, शेलेश पटेल, अंचल सिंह बालियां, मोती राम कोली, मुकेश जोशी, हमीद कुरेशी, नीबाराम गरासिया, लीलाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया पुनम चन्द्र पुरोहित, मफत लाल, भुराराम कोली, ललित जोशी, संजय रावल, नगर परिषद , सभापति महेंद्र मेवाड़ा, जितेंद्र सिंघवी, पार्षद ईश्वर सिंह डाबी,भरत धवल, तेजाराम वाघेला, अनिल प्रजापत, सुधांशु गौड़, राकेश रावल, नेनाराम माली, मुख्तियार खान, सुन्दर माली, कांतिलाल खत्री, धनराज माली, विनोद देवडा, एवं राजेंद्र माली, तलसाराम राणा, सत्येंन मीणा, सूरज कंवर, हनुमंत सिंह, रामसिंह सिसोदिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, कायम खान, गोपी भाई, असकर खान, केपी सिंह दबानी, छगन लाल सोलंकी, सुरेश सिंह राव, रमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।