जोधपुर मसीह समाज ने मणिपुर घटना को लेकर ज्ञापन दिया

माननीय प्रधानमंत्री से निवेदन करने हेतु जोधपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया

जोधपुर ।  जोधपुर के मसीह समाज के लोगों ने जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन के तत्वाधान में  मणिपुर में हो रही हिंसा, आगजनी तथा निर्दोष लोगों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध एकत्र होकर मणिपुर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा शांति व न्याय की बहाली हेतु जोधपुर जिला कलेक्टर के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया।
एस.एम. चर्च के सूचना प्रमुख नवीन पॉल ने मीडिया को बताया की सुबह 10:30 बजे एसएम चर्च में जोधपुर के सभी प्रमुख चर्चों के धर्मगुरु जिनमें रेव्ह. जितेंद्र नाथ, रेव्ह. क्रूस लॉयल, रेव्ह. दलेर मसीह, रेव्ह. पैट्रिक केरल जोसेफ, रेव्ह. रिचर्ड जोनस, रेव्ह. सैम राजा,  रेव्ह. स्टीफन सैमसन, रेव्ह. मनीष राव, रेव्ह. स्टीफन चेरियन, रेव्ह. राजू थामस आदि के साथ मसीह समाज के लोग जिन में बूढ़े जवान तथा महिलाएं शामिल थे उपस्थित थे। प्रार्थना के पश्चात सभी जोधपुर जिला कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे जहां जोधपुर के समस्त मसीह समाज की ओर से रेव्ह.जितेंद्रनाथ ने ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इसी के साथ शाम को 6:30 बजे एसएम चर्च में मणिपुर पीड़ितों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा मणिपुर में शांति बहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ईश्वर उन लोगों के मनों में नफरत की जगह आपसी प्रेम सौहार्द्र और सद्भावना पैदा करे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button