जोधपुर शराब एवं मादक द्रव्यों के सेवन के रोकथाम के लिए हुई बैठक
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर सुरेन्द्र सिंह सांदू की अध्यक्षता में शराब और मादक द्रव्यों के दुरूपयोग की रोकथाम और सामाजिक रक्षा सेवाओं और नवचेतना जीवन कौशल, औषधि शिक्षा के लिए सहायक की केन्द्रीय क्षेत्र योजना पर शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सचिव सांदू ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य नशे की लत में संलिप्त युवाओं एवं बच्चों को जागरूक कर नशे की लत से मुक्त करवाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर नशे की लत के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही बताया कि इस अभियान के तहत जोधपुर महानगर की सभी स्कूलों में दो चरणों में जुलाई से सितम्बर तथा अक्टूबर से दिसम्बर 2023 तक कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता फैलाई जायेगी।
बैठक में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जिला बाल संरक्षण ईकाई, बाल अधिकारिता विभाग एवं मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्र्स्ट, जोधपुर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।